Categories: भारत

Top 10 Morning News India 09 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

जेपी नड्डा से मिले बाबा बालकनाथ: राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर मची हलचल के बीच एक बार फिर बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इससे पहले कल वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) बेटे दुष्यंत के साथ नड्डा से मिलीं थीं।  

 

देश को आज मिलेगी 343 अफसरों की फौज: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा लेंगे। 

 

इन्फिनिटी फोरम में पीएम मोदी का संबोधन आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर एक वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Anju Nasrullah का बड़ा खुलासा, PM के बारे में ये बात बोलते हैं पाकिस्तानी

 

डिश अंतरिक्ष यात्री ने की चंद्रयान-3 की सराहना: स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फुगलेसांग (Christer Fuglsang) ने कहा कि विक्रम लैंडर और रोवर जिस तरह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ, वह बेहद अद्भुत था। पूरी दुनिया इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए भारत और इसरो की सराहना कर रही है। 

 

गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव यूएन सुरक्षा परिषद में खारिज: संयुक्त राष्ट्र में यूएस राजदूत रॉबर्ट ए वुड ने कहा कि अमेरिका गाजा में यूएन के तत्काल युद्धविराम के आह्वान का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह सिर्फ अगले युद्ध के लिए बीज बोएगा।  

 

लखनऊ के 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को मैक्स हेल्थकेयर ने खरीदा: मैक्स के प्रबंधन निदेशक (एमडी) अभय सोई ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सौदा हमारी रणनीति के अनुरूप है। 

 

हर छात्र की होगी 12 नंबर की यूनिक आईडी: केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा से जुड़े 4.50 करोड़ छात्रों में से 2.50 करोड़ को एपीएएआर प्रदान कर दिया है। शेष छात्रों के लिए एपीएएआर का निर्माण जारी है। स्कूली छात्रों की यूनिक आईडी बनाने के लिए राज्यों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 

 

यह भी पढ़े: कौन बनेगा Rajasthan का CM, ये पावरफुल नाम आया सबसे ऊपर

 

विश्व भ्रष्टाचार निषेध दिवस आज: भ्रष्ट राज्यों की सूची में महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 2020 और 2021 में भी यही राज्य टॉप-3 में शामिल थे। सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी भू, राजस्व, रजिस्ट्रेशन संबंधित मामलों में है। दूसरे पर पुलिस और तीसरे पर नगर निगम है।

 

कश्मीर में आतंकी ईको सिस्टम पर जोरदार हमला: बीते चार साल में आतंकियों व उनके मददगारों की 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। बैंक में जमा 122 करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए गए हैं। 

 

भारत में हर साल पांच करोड़ आईफोन बनाएगी एपल: एपल की प्रमुख आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने पिछले माह भारत में करीब 13,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना के तहत मिल रही सब्सिडी से एपल की आपूर्तिकर्ता कंपनियां भारत में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ा रही हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago