- 2026 में अमेरिका की G20 मेजबानी पर चीन ने जताई आपत्ति
- चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की कोर्ट में पेश किया गया
- अफ्रीकी संघ बना जी20 देशों का भागीदार
- आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी बार बदली कक्षा
- इंडोनेशिया के साथ तुलना पर जयशंकर का दो टूक जवाब
- कोलंबो में भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती
- रूस-यूक्रेन जंग के बाद G20 का पहला साझा घोषणा पत्र
- G20 में देश के नाम की पट्टी पर BHARAT
- राम मंदिर में 22 जनवरी को विराजेंगे रामलला
- मोरक्को 7.2 तीव्रता का भूकंप; 2,012 लोगों की मौत
2026 में अमेरिका की G20 मेजबानी पर चीन ने जताई आपत्ति: जो बाइडन प्रशासन ने कहा था वह 2026 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दें, हर वर्ष जी20 की मेजबानी सदस्य देश आपस में बदलते रहते हैं। अमेरिका की मेजबानी को लेकर चीन ने आपत्ति जाहिर की है।
चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की कोर्ट में पेश किया गया: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की एक कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को बीते दिन सीआईडी ने कौशल विकास घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
अफ्रीकी संघ बना जी20 देशों का भागीदार: भारत की जी-20 अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में अफ्रीकी संघ शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह का नया स्थायी सदस्य बन गया। 1999 में स्थापना के बाद से यह गुट का पहला विस्तार है।
आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी बार बदली कक्षा: भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 तीसरी बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर स्थित इसरो के ग्राउंड स्टेशनों से मिशन की प्रक्रिया को ट्रैक किया गया।
यह भी पढ़े: Shivaji Maharajs Waagh Nakha: छत्रपति शिवाजी का 'बाघ नख' फिर लौटेगा भारत, रोचक है इसकी कहानी
इंडोनेशिया के साथ तुलना पर जयशंकर का दो टूक जवाब: पिछले साल बाली में आयोजित शिखर सम्मेलन और नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मलेन के बीच तुलना किये जाने पर विदेश मंंत्री एस जयशंकर ने दो टूक जवाब दिया। जयशंकर ने कहा कि बाली बाली था और नई दिल्ली नई दिल्ली है।
कोलंबो में भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती: एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को होगा। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस स्टेडियम में 2004 के बाद पहली बार वनडे मैच होगा।
रूस-यूक्रेन जंग के बाद G20 का पहला साझा घोषणा पत्र: दिल्ली में चल रही G20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद ये पहली बार है, जब किसी डिक्लेरेशन पर सभी सदस्य देश सहमत हुए हैं।
यह भी पढ़े: धरनास्थल पर गूंजी किलकारी, फिर भी भाई के प्यार में 103 Days से डटी महिला ने CM से लगाई गुहार
G20 में देश के नाम की पट्टी पर BHARAT: नई दिल्ली में G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो तस्वीर सामने आई उसने सबका ध्यान खींचा। PM मोदी के आगे देश का नाम India नहीं Bharat लिखा था। पहली बार किसी इंटरनेशनल समिट में इंडिया की जगह भारत लिखा गया।
राम मंदिर में 22 जनवरी को विराजेंगे रामलला: अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। PM मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर की दीवारों पर डिजाइन बनाने का काम अंतिम चरण में है।
मोरक्को 7.2 तीव्रता का भूकंप; 2,012 लोगों की मौत: अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें शनिवार देर रात तक 2,012 लोगों की मौत और 2,059 से ज्यादा लोगों की घायल होने की खबर है।