Categories: भारत

Top 10 Morning News India: 13 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी: दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे जलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण फैल गया। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के दृश्यों में सड़कों पर घनी धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है। 

 

भारतीय टीम ने दिवाली पर दिया जीत का तोहफा: विश्व कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत अब न्यूजीलैंड से होगी। 

 

भारत ने पहली बार विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते: भारत ने इस मैच को अपने नाम कर साल 2023 में 24वीं जीत हासिल की। उसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इससे पहले 1998 में 24 मैच जीता था। उसे 2013 में 22 मैचों में जीत मिली थी।

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका, सरदारशहर से पीछे हटा RLP कैंडिडेट

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन से दी दिवाली की शुभकामनाएं: बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है। भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। 

 

पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज: चार महीने के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 से 11:40 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

त्रिची हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने पकड़े दो तस्कर: सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से सिंगापुर से त्रिची हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 47 लाख 75 हजार चार सौ रुपए है। 

 

चूरू में शादीशुदा महिला से चलती ट्रेन में दुष्कर्म: आरोपी ने भाई को अगवा कर महिला को गहने लेकर बुलाया। इसके बाद चलती ट्रेन में महिला के साथ हैवानियत की। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गहने भी हड़प लिए।

 

यह भी पढ़े: Election2023: मिलिए तीतर सिंह से जो लड़ चुके हैं 32 चुनाव

 

यमुनोत्री NH पर निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। अभी तक 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। 

 

टनल हादसे पर पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर हुए भूस्खलन हादसे का अपडेट लिया है। 

 

13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? – हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है।

 

यह भी पढ़े: यहां डाकू आज भी सड़कों पर उतरते हैं, आम जनता को अब नहीं सताता डर

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

10 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

11 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

11 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago