Categories: भारत

Top 10 Morning News India: 15 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन: मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली की नामचीन शख्सियतों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंच रखने वाले सहारा समूह के संस्थापक Subrata Roy Sahara ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सहारा प्रमुख ने 75 साल की आयु में अंतिम सांस ली।

 

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग: चीनी President Xi Jinping चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के साथ करेंगे शिखर बैठक। 

 

रजनीकांत ने पत्र लिखकर की 'जिगरथंडा डबल एक्स' की तारीफ: 'जिगरथंडा डबल एक्स' कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी और निर्देशित की है। यह फिल्म 'जिगरथंडा' का प्रीक्वल है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता Raghav Lawrence और SJ Surya मुख्य भूमिकाओं में है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: बागी नेताओं को रंधावा की चेतावनी, बोले- 'रिटायर हो जाओ नहीं तो लेंगे एक्शन'

 

पाकिस्तान ने यूक्रेन को 3000 करोड़ के हथियार बेचे: नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को घातक हथियार बेच रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यूक्रेन को 36.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपये के हथियार बेचे हैं। 

 

पीएम मोदी आज रांची से करेंगे आदिवासी विकास मिशन का आगाज: इस दौरान Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत 18 हजार करोड़ रुपये की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रत्यक्ष लाभ भुगतान के तहत आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में यह राशि जाएगी। 

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से एलन मस्क ने मांगी माफी: मस्क ने कहा कि- आपका टेस्ला आना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आज कैलिफोर्निया नहीं आ सका, मुझे इसका खेद है लेकिन मैं भविष्य में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। 

 

मिजोरम सीमा पर म्यांमार की सेना ने विद्रोहियों पर बम बरसाए: मिजोरम से सटे म्यांमार के क्षेत्र में विद्रोहियों और सत्ताधारी जुंटा के बीच संघर्ष तेज होने और विद्रोहियों पर सेना के हवाई हमले के बीच म्यांमार के हजारों नागरिक शरण लेने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर मिजोरम में घुस आए हैं। 

 

यह भी पढ़ेRajasthan Election: प्रदेश में आज से Home Voting शुरु, बुजुर्ग व दिव्यांग करेंगे मतदान

 

80 बैठकों के बाद तैयार हुई ई-कॉमर्स पॉलिसी: केंद्र सरकार, बहुत जल्द देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं नियमों को लागू करने जा रही है। ई-कॉमर्स व्यापार के लिए काफी समय से लंबित पड़ी ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं नियमों के घोषित होने का फायदा ग्राहकों और रिटेल व्यापारियों को पहुंचेगा। 

 

विश्वकप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल: भारत और न्यूजीलैंड बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। 

 

देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार देश के अन्य राज्यों में पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा।

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: मिलिए 'अशोक गहलोत' के डुप्लीकेट से, जो भगवा थाम 'भाजपा' के हो गए

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago