Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 19 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें

#1. ईरान पर लगाए अमरीका ने नए प्रतिबंध

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में ईरान को नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। बाइडेन सरकार ने ईरान द्वारा हमास को सहयोग दिए जाने की आशंकाओं के बीच नए प्रतिबंध लगा दिए हैं।

#2. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक मामलों में नहीं पड़ना चाहते

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि वह आम जनता को व्यापक तौर पर प्रभावित करने वाले धार्मिक मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता है। ऐसे में वे सरकार को दिशा-निर्देश नहीं देंगे।

#3. अब पुरुष भी ले सकेंगे गर्भनिरोधक गोलियां

आईसीएमआर ने पुरुषों के लिए नया गर्भनिरोधक साधन तैयार करने में सफलता हासिल कर ली है। इसे RISUG नाम दिया गया है और इसकी सहायता से पुरुषों भी बिना कॉन्डोम के गर्भ निरोध में महिलाओं की सहायता कर पाएंगे।

#4. मिस्र ने कहा, हम नहीं देंगे फिलिस्तीनी जनता को आश्रय

मिस्र ने फिलिस्तीनी जनता को आश्रय देने से इनकार करते हुए कहा है कि ऐसा करना मिस्र को इजरायल के खिलाफ हमलों के एक आधार में बदल देगा।

#5. इजरायली नागरिकों की रिहाई में भारत करें मददः इजरायल

इजरायल के दूत नाओर गिलोन ने कहा है कि हम हमास के साथ लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए भारत द्वारा दी गई किसी भी तरह की मदद का स्वागत किया।

#6. फेस्टिव सीजन में एक्स्ट्रा ट्रेन चलाई जाएंगी

भारतीय रेलवे ने कहा है कि देश में फेस्टिव सीजन को देखते हुए कुल 34 पूजा स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी। यह कुल 377 फेरे लगाएंगे और इनके माध्यम से लगभग साढ़े पांच लाख यात्री देश में यात्रा कर पाएंगे।

#7. दो राज्यों के राज्यपाल बदले गए

केन्द्र सरकार ने झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को उड़ीसा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

#8. एयर इंडिया में हर हफ्ते शामिल होगा एक नया विमान

एयर इंडिया के सीईओ आलोक सिंह ने कहा है कि कंपनी 2024 के अंत तक हर हफ्ते एक नया विमान अपने बेडे में शामिल करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इश समय उनके बेड़े में करीब 190 बोईंग 737 एयरक्राफ्ट विमान शामिल है।

#9. आर्यन खान के वकील सना रईस खान के लॉयर लाइसेंस पर खतरा मंडराया

ड्रग्स केस में आर्यन खान का केस लड़ने वाला वकील सना रईस खान द्वारा बिग बॉस में भाग लिए जाने के बाद उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इस संबंध में बांबे हाईकोर्ट के एकडवोकेट ने ऑब्जेक्शन किया है।

#10. Netflix देखना हुआ महंगा

विश्व के लोकप्रिय ओटीटी चैनल Netflix ने कुछ देशों में अपनी सब्सक्रिप्शन फीस बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कंपनी ने 90 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। साथ ही पासवर्ड शेयरिंग पर भी रोक लगा दी थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago