जम्मू-कश्मीर, हिमाचल की पहाड़ियों पर बर्फबारी: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई। इसके चलते सिंथन टॉप से गुजरने वाले किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। सुबह के समय बादल छाए रहे और दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ।
आंध्र प्रदेश में सियासी हलचल तेज: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से विजयवाड़ा में उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि, प्रशांत किशोर ने इसे 'शिष्टाचार मुलाकात' बताया है।
इस्राइली जहाज पर ड्रोन हमला: भारतीय एजेंसियों ने व्यापारिक जहाज केम प्लूटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजा, संचार स्थापित किया गया। नौसेना ने भी सहायता के लिए युद्धपोत भेजा है। कोस्टगार्ड स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।
गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात और देर शाम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के आदेश। इन दोनों ही सियासी घटनाक्रमों का राजस्थान कांग्रेस में आने दिनों में गहरा असर पड़ेगा।
यह भी पढ़े: 'विवेक बिंद्रा' पर पत्नी से मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटा- FIR दर्ज
लखपति दीदी योजना से सशक्त होंगी महिलाएं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर महिला का सशक्त होना जरूरी है। यह हर महिला की ताकत, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण पर निर्भर है। राष्ट्रपति ने जैसलमेर में 'लखपति दीदी' सम्मेलन ने ऐसा कहा।
'आप' मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र को किया टारगेट: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कहना कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भ्रष्टाचार हो रहा है और मंत्री मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, यह बड़ा ही हास्यास्पद है। औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सचिव मौजूद नहीं रहते हैं।
अमेरिका के फ्लोरिडा के एक मॉल में फायरिंग: अफ्रीकी देश बुरुंडी में कांगो स्थित एक विद्रोही समूह ने हमला कर दिया। हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें से दो महिलाएं गर्भवती हैं।
पहलवानों के समर्थन में उतरीं खाप पंचायत: खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने बृजभूषण समर्थक को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाकर धोखा किया है। कुश्ती संघ पर बृजभूषण के समर्थक का कब्जा होने से अखाड़े खाली होने का अंदेशा जताया है।
यह भी पढ़े: नौकरी ढूंढ रही Pakistan से लौटी 'अंजू', क्या नसरुल्लाह की बढ़ेगी टेंशन?
हुडा मैदान में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिखाएंगे दम: रैली के लिए दस हजार कुर्सियां लगाई गईं हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेता रैली स्थल को भव्य बनाने की तैयारी में लगे रहे। गर्ग ने रैली में 25 हजार समर्थकों के पहुंचने का दावा किया।
मई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज: भारत सहित दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि रिपोर्ट की जा रही है। चीन में नवंबर में बढ़े संक्रमण के मामलों के बाद सिंगापुर और फिर भारत में भी हालात बिगड़ने की खबर है।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…