Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 25 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें

#1. अमरीकी सैन्य अड्डों पर ईरान का ड्रोन हमला

 

ईरान ने अमरीकी सैन्य अड्डों पर ड्रोन से हमले किए। इन हमलों में कई दर्जन अमरीकी सैनिकों के घायल होने की खबर हैं। पेंटागन ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। अमे‍रिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले दक्षिण सीरिया के अल-तन्फ मिलिट्री बेस पर किए गए थे।

 

#2. इजरायल गाजा में घुसने को तैयार

 

हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ रखे इजरायल ने कहा है कि वह गाजा में घुसने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इजरायल ने पहले भी गाजा से हमास का पूरी तरह सफाया करने की बात कही थी।

 

#3. फ्रांस के राष्ट्रपति ने सभी देशों से हमास के खिलाफ लड़ने की अपील की

 

फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मानुएल मैक्रो ने सभी देशों के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि हमास के खिलाफ भी एक अन्तरराष्ट्रीय गठबंधन ना कर उसी तरह जंग छेड़नी चाहिए जिस तरह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ छेड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि हमास के खिलाफ कोई नरमी नहीं होनी चाहिए।

 

#4. दो भारतवंशी अमेरीकियों को मिला अमरीका का सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार

 

दो भारतवंशी अमरीकी अशोक गाड़गिल और सुब्रा सुरेश को अमरीका के नेशनल मैडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन तथा नेशनल मैडल ऑफ साइंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये दोनों अवॉर्ड अमरीका के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार है तथा विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए अद्भुत योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

 

#5. नवाज शरीफ को पाक कोर्ट से मिली जमानत

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामलों में कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब वह जल्दी ही पाकिस्तान की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार उनकी भूमिका एक कठपुतली की ही तरह होगी।

 

#6. पुतिन को नहीं आया था कार्डियक अरेस्ट

 

रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने की खबरों का रुसी सरकार ने खंडन किया है। सरकारी वक्तव्य में कहा गया है कि पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित तथा स्वस्थ है।

 

#7. भारत गाजा में मानवीय सहायता भेजता रहेगा

 

भारत ने कहा है कि गाजा में चल रहे इजरायल और हमास के बीच युद्ध में वह लगातार मानवीय सहायता भेजता रहेगा। 

 

#8. ट्रुडो की गलतियों को सुधार भारत के साथ बनाएंगे अच्छे संबंध, कनाडा के प्रमुख विपक्षी नेता ने कहा

 

नमस्ते रेडियो टोरंटो को दिए गए एक इंटरव्यू में कनाडा की कन्जरवेटिव पार्टी के प्रमुख पियरे पोइलवरे ने कहा है कि हम मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा की गई गलतियों को सुधार कर भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने पर काम करेंगे।

 

#9. उत्तरप्रदेश में सिंदूर खेला को लेकर दो समुदायों में छिडा़ संघर्ष

 

उत्तरप्रदेश के महोबा जिले  में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प होने की खबरे हैं। महोबा एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय समुदाय विशेष के एक युवक पर रंग गिर गया जिससे वह भड़क उठा और तुरंत ही उसने तुरंत ही लड़की को धमकी दी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

 

#10. यूपी सरकार ने दी अनधिकृत मदरसों को बंद करने की चेतावनी

 

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अनधिकृत मदरसों को चेतावनी देते हुए उन्हें बंद करने की बात कही है। सरकार ने कहा है कि यदि ऐसे मदरसे स्वयं बंद नहीं होते हैं तो उन पर प्रतिदिन 10 हजार रुपए की दर से फाइन वसूला जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago