आज गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी भारत का शौर्य: कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी।
रूस-अमेरिका ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई: संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस ने भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं। रूस की तरफ से लिखा गया -भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद। वहीं अमेरिका ने भारत को अपना प्रमुख साझेदार बताते हुए शुभकामना संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस परेड का समय और स्थान: परेड का मुख्य आयोजन आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जो करीब 12 बजे तक चलेगा। परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जिसकी दूरी पांच किलोमीटर है।
फ़्रांस के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि: इस बार भारत ने अपने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इससे पहले 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि थे।
यह भी पढ़े: 25 जनवरी का फ्रांस और भारत से है गहरा नाता! महाराष्ट्र नहीं भूल सकता ये दुख
राम मंदिर में राग सेवा का आयोजन आज से: यह आयोजन भगवान के समक्ष गुडी मंडप में किया जाएगा। इसमें देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार अगले 45 दिनों तक भगवान श्री रामलला के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे।
नई दिल्ली पहुंचे मालदीव चुनाव आयोग के अध्यक्ष: भारतीय चुनाव आयोग की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तौफीक ने कहा कि भारत की तरह ही मालदीव का चुनाव आयोग भी एक स्वतंत्र संस्था है। हम राजनीति नहीं करते। हम अपनी बैठकों में भी राजनीति की बात नहीं करते हैं।
पंजाब में भाजपा अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव: पंजाब में भाजपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल से लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन नहीं होगा। पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति भी बनाना शुरू कर दी है।
एयर इंडिया जून तक पांच और ए350 विमानों को बेड़े में शामिल करेगी: एयर इंडिया जून तक अपने बेड़े में पांच और ए350 विमान शामिल करेगी। साथ ही 40 पुराने बोइंग 787 और 777 विमानों को उन्नत करने की प्रक्रिया भी जुलाई में शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़े: 26 January पर देखें देशभक्ति वाली ये 5 फिल्में, खून में उबाल आ जायेगा
अंडर-19 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में एशियाई चैंपियन बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। अब दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन से हराया है।
विराट कोहली बने 2023 के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी: विराट ने पिछले साल वनडे में अपना 50वां शतक लगाने के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। 2023 में उन्होंने एक हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…