Categories: भारत

Top 10 Morning News India 26 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी आज:

आज से ठीक 15 साल पहले हुआ मुंबई हमला भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे।   

 

केरल सरकार ने विश्वविद्यालय के कुलपति को तलब किया:

कोच्चि विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में चार छात्रों की मौत के मामले में केरल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने विभाग के प्रमुख सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

 

आज संविधान दिवस:

भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में संविधान दिवस मनाएगा। 1949 में इसी दिन भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे।

 

यह भी पढ़े: फिर होगी हिंदू राजतंत्र की वापसी! देश की सेना अलर्ट

 

हमास का इजरायल पर बड़ा आरोप:

हमास के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि इस्राइल मानवीय सहायता के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं।

 

केकेआर ने शार्दुल को छोड़ा:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आ गया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात':

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 107वां एपिसोड है। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

 

वृंदावन में बन रहा है देश का दूसरा भव्य इस्कॉन मंदिर:

वर्तमान मंदिर के स्वरूप को बदलने का काम शुरू हो गया है। दो लाख स्क्वायर फीट में इस मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मंदिर को मोर पंख के आकार में बनाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े: नेपाल में हर साल जाते हैं 5000 पाकिस्तानी, सेना को दिए ऐसे हथियार

 

हरियाणा में आज तड़के आया भूकंप:

हरियाणा के सोनीपत में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 

 

कनाडा में गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग:

कनाडा के वैंकुवर स्थित व्हाइट रॉक एरिया में शनिवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

 

'उत्तराखंड की तीन हवाई पट्टियों का टेकओवर करेगी सेना':

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारतीय वायुसेना उत्तराखंड में तीन हवाई पट्टियों को टेकओवर करने पर विचार कर रही है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि सेना इसका रणनीतिक इस्तेमाल कर सकती है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

शाहपुरा में माहौल खराब करने की कोशिश, शनिदेव मंदिर से मूर्तियां तोड़कर बाहर फेंकी

Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

8 मिन ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

3 घंटे ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

4 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago