Categories: भारत

Top 10 Morning News India 27 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है घना कोहरा: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। घने कोहरे के साथ ही शीत लहर भी जारी है। 

 

महादेव एप का प्रमोटर चंद्राकर दुबई में नजरबंद: प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) सरकार ने चंद्राकर के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि ईडी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। 

 

इस्राइल ने यहूदी-इस्राइली नागरिकों को किया आगाह: इज़रायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा सलाह जारी की है, जिसमें संदेह है कि मंगलवार को नई दिल्ली में इज़रायली दूतावास के पास हुआ विस्फोट "एक संभावित आतंकवादी हमला" था। 

 

पुंछ हमले में 15 और संदिग्ध हिरासत में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमीनी हकीकत की जानकारी लेने बुधवार को जम्मू आएंगे। वह राजोरी का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही राजभवन जम्मू में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। 15 और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

 

यह भी पढ़े: MP की तर्ज पर होगा 'भजनलाल सरकार' का मंत्रिमंडल! जानें खास

 

सात राज्यों में मिला जेएन.1 कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अधिकारियों ने यह आशंका इन्साकॉग की रिपोर्ट के आधार पर जताई है, जिसमें बताया है कि कोरोना वायरस का नया उप स्वरूप जेएन.1 अब तक सात राज्यों में मिला है। 

 

भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब राजस्थान की बारी है। यहां की नई भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। 

 

सैम पित्रोदा बोले- 2024 चुनाव देश के भविष्य के लिए अहम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडिन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग अब प्रतिक्रिया देंगे। मुझे उम्मीद है कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए अहम है। 

 

नौसेना ने अरब सागर में शुरू किया समुद्री सुरक्षा अभियान: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले और क्षेत्र में हाल की घटनाओं के मद्देनजर अरब सागर में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। नौसेना मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

 

यह भी पढ़े: राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई चिंता! मौसम विभाग ने दिया ताजा अलर्ट

 

विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाया: उन्होंने लिखा "मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।" इसके साथ ही उन्होंने उस खत की तस्वीर भी शेयर की है, जो उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है। 

 

हिमाचल प्रदेश में पहली बार मिले लाइम रोग के मरीज: दुर्लभ लाइम रोग (Lyme Disease) के मरीज पहली बार हिमाचल में मिले हैं।  लाइम रोग के संदेह पर 232 लोगों के नमूने एकत्रित किए थे। इनमें से जांच में 144 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

10 घंटे ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

11 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

11 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago