Categories: भारत

Top 10 Morning News India 27 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 44 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। जायसवाल ने 53, गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन और रिंकू सिंह ने 31 रन की पारियां खेली। 

 

NCR में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित:

आज हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली की हवा फिर से गंभीर हो गई है। 

 

अमेरिका में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों को मारी गोली:

तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है। तीनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत बेहद नाजुक है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Chunav : पिछले चुनाव का रिकॉर्ड टूटा, 74 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

 

राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम:

शनिवार शाम और रविवार को प्रदेश के कई हिस्साें में ओले गिरने के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडक घुल गई। मौसम साफ होने के बाद सर्दी और इजाफा होगा। 

 

26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख:

मुंबई हमले की 15वीं बरसी के मौके पर अमृता फडणवीस के नेतृत्व में दिव्यज फाउंडेशन ने गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्लोबल शांति सम्मान आयोजित किया था, जिसमें 26/11 के नायकों को श्रद्धांजलि दी गई। शाहरुख खान भी पहुंचे थे। 

 

आयरिश लेखक पॉल लिंच को मिला बुकर पुरस्कार-2023:

आयरिश लेखक पॉल लिंच को उनकी किताब  'प्रॉफेट सॉन्ग’ के लिए बुकर पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया गया है। 'प्रॉफेट सॉन्ग’ एक परिवार की कहानी है, जो एक भयानक नई दुनिया से जूझ रहा है। 

 

कार्तिक पूर्णिमा आज:

सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है, क्योंकि भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है।  

 

यह भी पढ़े: Aaj ka Mousam: राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 

यमन के तट से इस्राइल से जुड़े दूसरे जहाज का अपहरण:

इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीचे 50 से अधिक दिनों से चल रहा है। इसी बीच यमन के तट के पास से उसके दूसरे जहाज को निशाना बनाए जाने की खबर है। इस्राइल से जुड़े जहाज का यमन के पास से अपहरण किया गया है।

 

अब बुध ग्रह पर भी जीवन संभव:

सूर्य के सबसे करीब कहे जाने वाले बुध ग्रह पर जीवन हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। हालांकि, अब तक माना जा रहा था कि सूर्य के करीब होने के कारण इसका क्षेत्र झुलसा देने वाला भरा होगा। 

 

नीट के विरोध में बोले मुख्यमंत्री स्टालिन:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन डीएएसई के चौथे राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीट पर वार करते हुए कहा कि यह परीक्षा राज्य के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर रही है। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

किरोड़ी ने किया ये बड़ा खेला! दौसा सीट पर कांग्रेस की हार पक्की

Dausa Vidhan Sabha: हरियाणा में चौंकाने वाले नतीजों की वजह से यहां राजस्थान में भी…

8 घंटे ago

Rajasthan by-election : देवली-उनियारा सीट पर बदले जातिगत समीकरण, Sachin Pilot की बढ़ी टेंशन

Rajasthan by-election : हरियाणा चुनाव का रिजल्ट आने क बाद राजस्थान में होने वाले उपचुनावों…

8 घंटे ago

जयपुर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 महीने तक

Jaipur News Today : जयपुर शहर अपने स्थापत्य कला ऐतिहासिक इमारतों के कारण आज पूरे…

8 घंटे ago

उपचुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, हरियाणा के बाद राजस्थान में चलेगा ‘जाट फैक्टर’

Rajasthan by-election : जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर और इस हार…

11 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 9 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

14 घंटे ago

राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!

Rajasthan News Districts : जयपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही…

14 घंटे ago