Categories: भारत

Top 10 Morning News India 28 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

Top 10 Morning News India 28 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

ईरान में पाकिस्तान के नौ लोगों की हत्या: पाकिस्तान और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। एक बार फिर ईरान में बंदूकधारियों ने नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी। पाकिस्तान के राजदूत ने इसकी पुष्टि की है। इस्लामाबाद ने तेहरान से मामले में सहयोग देने का आह्वान किया है।

धूप के बाद भी सता रही ठंड: देश के मैदानी इलाकों में शनिवार को धूप खिली, लेकिन पंजाब और हरियाणा में शीतलहर में कोई कमी नहीं आई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड जारी है।

जलपाईगुड़ी से आज फिर शुरू होगी राहुल की न्याय यात्रा: इस बार की यात्रा का आकर्षण हर दिन होने वाली पदयात्रा और ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान होगा, जिसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रति किलोमीटर एक पैसा न्यूनतम की सहायता राशि दान दी जा सकेगी।

टेक्निकल कैटेगरी में सैम बहादुर की धूम: 69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में पहले दिन सैम बहादुर की धूम देखने को मिली।  सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन सहित तीन तकनीकी श्रेणियों में इस फिल्म ने जीत हासिल की।

यह भी पढ़े: 29 जनवरी को तिल चौथ माता का व्रत, देवरानी-जेठानी की ये कहानी बना देगी बिगड़े काम

ईडी के 10वें समन के बाद दिल्ली रवाना हुए झारखंड सीएम: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के 10वें समन के बाद सोरेन अचानक शनिवार देर रात नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एक अधिकारी की मानें तो वह कानूनी सलाह के लिए नई दिल्ली गए हैं।

101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी नीलमणि सामल का निधन: नीलमणि सामल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने तीन साल के लिए जेल में डाल दिया था। वह राज्य स्वतंत्रता सेनानी समिति, ओडिशा के अध्यक्ष भी थे। स्वतंत्रता सेनानी उम्र से संबंधित जटिलताओं से पीड़ित थे।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया का प्रकोप: पिछले 24 घंटों में प्रांत में निमोनिया के 942 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अकेले लाहौर में 212 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रांत में इस महीने निमोनिया से संबंधित 244 मौतें हुई हैं, जिनमें लाहौर में 50 मौतें शामिल हैं।

नीतीश कुमार रविवार सुबह दे सकते हैं इस्तीफा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी महागठबंधन से नाता तोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है।

यह भी पढ़े: बरवाड़ा में है देश का सबसे पुराना चौथ माता मंदिर, 567 साल पहले इस राजा ने बनवाया था

साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 109वां एपिसोड प्रसारित होगा। जिसे आकाशवाणी सहित अन्य मंचों पर सुना जा सकता है। ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर इसे सुना जा सकेगा।

शिल्पी योगीराज अब कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण की मूर्ति को देंगे आकार: श्रीकृष्ण वर्ष 2006 से निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर में विराजमान होंगे। साथ में अर्जुन और रथ की भी आकृति होगी। ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ने योजना तैयार की है। नेपाल की गंडक नदी से निकाले गए शालीग्राम पत्थर का प्रयोग किया जाएगा।

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago