Categories: भारत

Top 10 Morning News India: 8 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

#1. मणिपुर में फायरिंग, 4 घायल, 4 का अपहरण

मणिपुर में मैतेई आतंकियों ने इम्फाल वेस्ट जिले में हमला कर एक सैनिक के तीन परिजनों सहित 4 लोगों का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना मिलते ही कुकी आतंकियों ने भी फायरिंग की, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

#2. गाजा पर इजरायल ने तेज किए हमले

इजरायल ने हमास को नेस्तनाबूद करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। अब गाजा में लगातार बमबारी की जा रही है।

#3. ममता के भतीजे को ED ने भेजा समन

केजरीवाल के अब ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को समन भेजा है। उन्हें 9 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

#4. बिहार में आबादी के आधार पर आरक्षण की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि जाति आधारित कोटे की सीमा 65 फीसदी तक बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जातिगत आधारित जनगणना का भी हवाला दिया।

#5. भारत, मलेशिया करेंगे रक्षा, व्यापार से जुड़े समझौते

भारत और मलेशिया, दोनों ही देशों ने रक्षा, व्यापार और टूरिज्म सेक्टर को ग्रोथ देने के लिए नए समझौते करने के लिए विचार-विमर्श शुरु कर दियाहै। माना जा रहा है कि इससे दोनों ही देशों के बीच संबंध प्रगाड़ होंगे।

#6. दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 4 राज्यों को आदेश दिए

दिल्ली तथा एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सीमा से सटे चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की सरकारों को तुरंत प्रभाव से पराली जलाने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

#7. कांगडा को टूरिस्ट विलेज के रूप में प्रमोट करेगी हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा को टूरिस्ट विलेज के रूप में प्रमोट करने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से सरकार स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रमोट करेगी तथा युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बन सकेंगे।

#8. रैप सिंगर हनी सिंह ने लिया डाइवोर्स

दिल्ली की एक कोर्ट ने सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के डाइवोर्स को मंजूरी दे दी है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस पर उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

#9. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी फ्लाइट को उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 19 नवंबर को होने वाले ICC world cup के दिन एयर इंडिया की फ्लाइट को ब्लास्ट करने की धमकी दी है। इसके बाद से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। 

#10. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में बेरियम आधारित पटाखों पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बेरियम आधारित पटाखों पर रोक लगाने का निर्णय केवल दिल्ली-एनसीआर के लिए नहीं है वरन पूरे देश के सभी राज्यों के लिए हैं। हालांकि जिन पटाखों में बेरियम का प्रयोग नहीं किया गया है, उन्हें चलाया जा सकेगा।

 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

33 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

47 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago