Categories: भारत

TOP TEN – 1 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में गई 26 लोगों की जान
  • आज से होंगे नए नियम लागू, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • बद्रीनाथ हाईवे भूस्खलन से एक बार फिर हुआ बंद
  • महिला पहुंची शराब पीकर थाने, हवलदार की मूंछे लगी उखाड़ने
  • नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में रचा इतिहास
  • फिल्म आदि पुरुष की सिनेमाघरों से होगी छुट्टी
  • केन्या में भीषण सड़क हादसा, 48 की मौत
  • भैंस का कटा हुआ सिर मिला मंदिर के पास
  • सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई
  • अमरनाथ यात्रा हुई आज से शुरू पहला जत्था हुआ रवाना

 

1. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल लोगों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे की ओर जा रही थी तभी अचानक से डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

2. नया महीना शुरू हो चुका है और इस नए महीने की शुरुआत से ही नए नियम भी लागू हो जाएंगे। नए नियम लागू होने से इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक के साथ मर्जर लागू हो जाएगा। वही आज से खराब क्वालिटी के जूते चप्पलों पर भी बैन लग जाएगा। अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अगर अभी तक लिंक नहीं करवाया है तो आज से आप वो भी नहीं करवा पाएंगे।

3. उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ पूरे देश में मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है इसी बीच भारी बरसात के कारण बद्रीनाथ एन एच 7 मार्ग फिर से बंद हो गया है। भारी बरसात के कारण चमोली में छिनका के पास यह भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गए हैं जिसे खुलवाने का कार्य किया जा रहा है।

4. बिहार के बक्सर में एक महिला नशे में धुत होकर नगर थाना पहुंच गई। महिला ने नशे की हालत में जमकर बवाल भी किया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। महिला ने महिला पुलिस कर्मियों को गालियां देते एक हवलदार की मूंछ उखाड़नी शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला नशे में धुत थी।

5. डायमंड लीग के लुसाने चरण में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने इस लीग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने आठवां इंटरनेशनल गोल्ड अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा पिछले महीने चोट लगने के कारण खेल से दूरी बनाए हुए थे। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले डायमंड लीग के दोहा में गोल्ड मेडल जीता था।

6. आदि पुरुष बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के बाद से ही लगातार विवादों में चल रही है। फिल्म की कमाई भी लगातार घटती जा रही है। आदि पुरुष की जल्द ही सिनेमाघरों से छुट्टी हो जाएगी। 16 जून को यह फिल्म रिलीज हुई थी फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करी और उसके बाद लगातार फिल्म का प्रदर्शन खराब होता गया। सत्य प्रेम की कथा ने फिल्म आदि पुरुष को जबरदस्त टक्कर दी है।

7. केन्या के लोंडियानी में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई है। शिपिंग कंटेनर सड़क से नीचे उतर गया जिसके बाद ट्रक ने मिनी बस को रौंदा और फिर पैदल यात्रियों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

8. पूर्वी दिल्ली के वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे एक भैंस का कटा हुआ सिर मिला। भैंस का कटा हुआ सर मिलने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। भैंस का यह सर एक मंदिर के पास सड़क किनारे मिला। आरोपियों में एक 16 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है।

9. सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। महज 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव ने सीएम की कुर्सी संभाली थी।

10. बाबा अमरनाथ की यात्रा आज से शुरू हो गई है। अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। इस पहले जत्थे को राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने रवाना किया था। भोले के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की गई है। यात्रियों का कश्मीरियों की ओर से हार पहना कर स्वागत भी किया गया। यह यात्रा 62 दिन तक चलेगी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

2 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

3 दिन ago