Categories: भारत

TOP TEN- 2 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। सुबह की शुरुआत करते हैं। आज की एक खास ….खास खबरों के साथ…….

 

  • रामलला में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, दिसंबर या जनवरी में होगा कार्यक्रम
  • अखंड भारत म्यूरल पर शुरू हुआ विवाद, नेपाल के पूर्व पीएम ने जताई आपत्ति
  • कश्मीरी डिजाइनर ने तैयार की भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी
  • चंद्रयान-3 को इसरो जुलाई में करेगा लॉन्च
  • खाप प्रतिनिधि पहलवानों के विवाद पर मिलेंगे राष्ट्रपति से
  • साक्षी हत्याकांड का दिल्ली पुलिस को मिला सबूत, साहिल ने कबूला जुर्म
  • अमेरिका में राहुल गांधी का बयान कहा मुस्लिम लीग पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष पार्टी
  • आखिर पेट्रोल डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव
  • द केरल स्टोरी ऐश्वर्या की पीएस2 को मात देने से बस थोड़ा सा दूर
  • केजरीवाल को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मिला एनसीपी सहित कई दलों का साथ
     

1. अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में जल्द ही राम लला की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की जाएंगी। रामलला में प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जाएंगी। श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट की बार करें तो उनका कहना है प्रतिमा दिसंबर या जनवरी में स्थापित कर दी जाएंगी। 15 दिसंबर तक ग्राउंड फ्लोर और गर्भ ग्रह का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

2. हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा नई संसद भवन का उध्दाटन किया गया है। इस संसद भवन की आर्ट गैलरी में अखंड भारत म्यूरल बनाया गया है जिस पर विवद शुरू हो गया है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्‌टराई ने इस पर आपत्ति जताई है। साथ ही इसको लेकर सफाई भी मांगी है। यह विवाद इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकी इसमें कपिलवस्तु और लुंबिनी को भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

3. भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई है। यह जर्सी टी-20, टेस्ट और वनडे के लिए लॉन्च की गई है। तीनो ही मेचों के लिए अलग- अलग जर्सी को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही एडिडास के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। इन जर्सियों को कश्मीर के आकिब वानी ने डिजाइन किया है।

4. इसरो की और से मिशन चंद्रयान-3 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। यदी यह सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके है। भारत की बात करें तो भारत ने 2008 में पहली बार चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिग की थी।

5. कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और पहलवानों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। पहलवानों के इस विवाद को लेकर खाप पंचायत के प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मुलाकात कर इस मामले में कार्यवाही की मांग रखेंगे। इस पूरे मामले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा सरकार पहलवानों को बांटने का प्रयास कर रही है।

6. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को सफलता हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस को एक बड़ा सबूत मिल चुका है इसके साथ ही साहिल खान ने भी देर रात्रि अपना जुर्म कबूल कर लिया। साक्षी की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है‌। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

7. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान देते हुए मुस्लिम लीग को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया। राहुल गांधी ने कहा मुस्लिम लीग में धर्मनिरपेक्ष जेसा कुछ भी नहीं है। आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं जहां एक के बाद एक लगातार राहुल गांधी बयान जारी कर रहे हैं।

8. तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों को अपडेट किया जाता है। इन दिनों वैश्विक बाजारों में तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक तेल बेंच मार्क ब्रेट क्रूड 0.17 प्रतिशत गिरकर 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद किया गया है।

9. सिनेमाघरों में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके आज से दस्तक दे रही। फिल्म की कमाई कितनी होती है यह तो वक्त बताएगा फिलहाल द केरल स्टोरी फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। फिल्म लगातार ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म जल्द ही ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन 2 को पीछे छोड़ने वाली है।

10. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। अरविंद केजरीवाल को अब तक टीएमसी, एनसीपी सहित कई दलो का साथ मिल चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज झारखंड के मुख्यमंत्री से अध्यादेश के विरोध में समर्थन मांगेंगे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

21 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

52 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago