Categories: भारत

TOP TEN – 21 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

1. मणिपुर में दो समुमदायों की बीच चल रही हिंसा की शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई हैं। सोशल मीडिया पर 4 मई को एक वीडियो सामने आया जिसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही देश में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में सभी के द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही है।

2. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय है। जिसके कारण भारी बारिश देखने को मिल रही है। कहीं बारिश कहर बनकर टूट रही है तो कहीं बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और यूपी सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार कम नज़र आ रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

3. राजस्थान की राजधानी जयपुर में अलसुबह भूकंप आया। प्रदेश की राजधानी भूकंप के झटकों से हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी के अनुसार देश की राजधानी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 4जकर 9 मिनट पर आया। इस भूकंप के दौरान 10 किलोमीटर की गहराई उथल गई। राजस्थान में आए भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर निकल गए।

4. आयकर विभाग का शिकंजा माफिया मुख्तार अंसारी का शिकंजा कसता जा रहा हैं। आयकर विभाग की और से लगातर मुख्तार अंसारी से पूछताछ की जा रही हैं। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों को लेकर मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में पूछताछ की। आयकर विभाग ने मुख्तार अंसारी से कई घंटों तक पूछताछ कर बयान दर्ज किए। दरअसल मुख्तार अंसारी की 125 करोड़ की बेनामी संपत्तियों की जांच की जा रही हैं।

5. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को अभी तक राहत नहीं मिली हैं। राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनावई करी जाएगी। गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई हैं। आज सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा राहुल गांधी 2031 तक कोई चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। यदि राहुल गांधी को राहत नहीं मिलती है तो गांधी को दो साल की सजा के बाद 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।

6. प्रोजेक्ट k 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ ही प्रभास हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका हैं। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा चल रही थी। यह प्रोजेक्ट एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म हैं। इस फिल्म का एक वीड़ियों सामने आया हैं इस वीडियों में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण तथा प्रभास भविष्य की दुनिया में दिखाई दे रहे हैं।

7. बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव में कुख्यात अपराधी की मौत पर बवाल मच गया। पुलिस ने कुख्यात अपराधी हीरागज यादव को हिरासत में लिया था। जिसके बाद हिरासत में ही हीरागज यादव की मौत हो गई। अपराधी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। लागों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने थाने का छावनी में बदल दिया।

8. भारत बनाम वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे मुकाबल में शुभमन गिल का बल्ला नहीं बोल पाया। शुभमन गिल एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब साबित हुए। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में सामने आए। पिछले टेस्ट पारी की बात करे तो शुभमन ने सलामी बल्लेबाजी की थी। लेकिन सलामी बल्लेबाज ने इस बार कोई खास प्रभाव नहीं छोडा।

9. मणिपुर की घटना से देश अभी तक उभरा ही नहीं था की बंगाल में एक और घटना सामने आ गई। बंगाल की इस घटना ने एक बार फिर से देश को शर्मसार कर दिया हैं। ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगया हैं। बताया जा रहा हैं कि यह घटना 8 जुलाई की हैं। बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। महिला ने आरोप लगाया की कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र करने के बाद पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

10. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक दुसरे के साथ सयुक्त रूप से कार्य करने के लिए सहमत हो गए हैं। दरअसल भारत और अमेरिका एक दूसरे के द्विपक्षीय ड्रग नीति ढांचे की दिशा में काम करने पर सहमत हो गए हैं। इस दौरान भारत का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान के द्वरा किया गया।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

11 मिनट ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago