Categories: भारत

TOP TEN – 29 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • देश भर की मस्जिदों में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
  • कावड़ियों को नहीं दी जाएगी बिना परमिट के एंट्री
  • लोकसभा सीटों पर आप लड़ेगी अकेले चुनाव
  • कितने बदले पेट्रोल और डीजल के दाम
  • राष्ट्रीय राजधानी का झमाझम बारिश के साथ मौसम हुआ सुहाना
  • दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिन बाद भी नहीं खुल सका
  • वेब सीरीज अधूरा का ट्रेलर हुआ जारी
  • पूर्व भारतीय कप्तान का स्मिथ ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत में 5 लोगों की मौत
  • आप ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन

 

1. देशभर में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के मुबारक मौके पर जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लग कर मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी ईद के मुबारक मौके पर बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को शुभकामनाएं दी गई।

2. सावन का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है ऐसे में कांवड़ियों की भीड़ भी उमड़ना शुरू होगी। इस बार बिना परमिट अवैध वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने उत्तर प्रदेश दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित सभी प्रदेशों को पत्र लिखकर वाहनों को बिना परमिट आने से रोक लगाने का अनुरोध किया है।

3. आम आदमी पार्टी ने लोक सभा 2024 के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी लोकसभा की सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से एक अभियान भी चलाया जाएगा। आप की ओर से दिल्ली और हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक के बाद लिया गया।

4. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम एक समान है। कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड की बात की जाए तो यह 73.92 डॉलर प्रति बैरल है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आमजन को राहत प्रदान करने के लिए फिलहाल पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर  हीं रखे हुए हैं।

5. मानसून की दस्तक के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में हो रही लगातार बरसात के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से 2 जुलाई तक लगातार बारिश का अनुमान लगाया गया है। लगातार हो रही बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ होती जा रही है।

6. दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारी के पास लगातार हो रही बरसात के कारण चट्टान गिर गई। चट्टान के गिरने से रास्ता बाधित हो गया है। 2 दिन बीतने के बाद भी रास्ता आज दिन तक नहीं खुल पाया। प्रशासन की ओर से पोकलेन मशीन के जरिए चट्टान हटाने का कार्य किया जा रहा है। रास्ता बाधित होने के कारण तीर्थ यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

7. वेब सीरीज अधूरा का ट्रेलर जारी हो चुका है। वेब सीरीज का निर्माण निखिल आडवाणी की ओर से किया गया है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत बोर्डिंग स्कूल से की गई है। कहानी को दो भागों में बांटा गया है। इस वेब सीरीज में 2007 और 2022 की कहानी को दर्शाया गया है। इसमें रसिका दुगल की दमदार अदाकारी देखने को मिलेगी।

8. टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने अपने करियर के 9000 रन पूरे कर लिए हैं। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यह रिकॉर्ड कायम किया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम पर सबसे पहले 9000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ का 9000 रन पूरे कर के स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

9. जयपुर अजमेर हाईवे पर एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। एक ट्रक में भैंसे बंधी हुई थी जिसमें अचानक से आग लग गई जिसके कारण ट्रक में सवार लोगों की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

10. आम आदमी पार्टी की ओर से यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया गया है। आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हुए कहा सभी की सहमति इसमें जरूरी है। 22 वें लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए संस्थानों और धार्मिक संगठनों के साथ ही आम लोगों से भी राय मांगी है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago