Categories: भारत

TOP TEN – 5 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

1. जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के कुलगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल ने आतंकियों के दल को घेरकर हमला बोला। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। सुरक्षा बल ने करीब 5 आतंकवादियों को घेराबंदी में लिया हुआ है। आतंकियों ने पहाड़ी पर पेड़ों के बीच अपनी पोजीशन ली हुई हैं। इन आतंकवादियों में से दो आतंकवादी विदेशी भी हो सकते हैं।

2. उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वही इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है वहीं सब अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

3. देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल रही है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से भी लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से एनसीआर दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली सहित कई प्रदेशों में बारिश का दौर जारी है। बारिश कहीं कहर बनकर टूट रही है तो कहीं आफत बनी हुई है।

4. पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ज्योति मौर्या पर अवैध रूप से करोड़ों रुपए लेन-देन का आरोप भी लगा है। अवैध रूप से लिए गए करोड़ों रुपए के लेनदेन को लेकर अब ज्योति मौर्या पर जांच तेजी से शुरु हो गई है। ज्योति मौर्या को बयान देने के लिए प्रयागराज बुलाया गया है। वहीं ज्योति मौर्य के पति आलोक को भी बयान देने के लिए नोटिस भेजा गया है। ज्योति मौर्या के पति आलोक की शिकायत पर ही पूरी कार्यवाही की जा रही हैं।

5. रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में अब बारिश को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है। वही केदारनाथ से वापस लौट रहे यात्रियों को भी प्रशासन ने सोनप्रयाग तक सकुशल पहुंचाया है। प्रशासन की ओर से मौसम ठीक होने पर यात्रा को फिर से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग भी खुलने और बंद रहने का क्रम जारी हैं।

6. रणबीर सिंह आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही लगातार फैंस का प्यार फिल्म को मिलता रहा। ‌ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। फिल्म ने 1 हफ्ते में ही काफी अच्छी कमाई की है। लेकिन फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सुस्त नजर आ रही है। हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाईमर के रिलीज होते ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुस्त होती जा रही है। फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे घटता जा रहा है।

7. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। नई लिस्ट में वाहन चालकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव की बात करें तो पेट्रोल डीजल की कीमत में मई 2022 में बदलाव देखने को मिला था। हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल में हो रहे इजाफे के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम वहीं बने हुए हैं।

8. भारत ने 200वां T20 मुकाबला खेला। भारत ने यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में भारत 4 रन से हार गई। भारत-पाकिस्तान के बाद 200 से ज्यादा T20 मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। हालांकि भारत से ज्यादा T20 मुकाबले पाकिस्तान ने खेले हैं। पाकिस्तान 223 T20 मैच खेल चुका है।

9. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने रूसी जहाज पर ब्लैक सी में हमला किया है। यह अटैक रूस के नोवोरोससिक वोट के पास हुआ है। इस अटैक के बाद एक बात फिर से रूस और यूक्रेन की जंग ब्लैक सी तक पहुंच गई हैं। इसके बाद यूक्रेन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें एक समुद्री ड्रोन जहाज से टकराते हुए नजर आ रहा हैं। हालांकि इस हमले के बाद रूस की ओर से भी बयान जारी किया गया है जिसमें रूस ने ड्रोन से हुए हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान होने से इनकार किया हैं।

10. टमाटर के दाम महीने भर से बेलगाम चल रहे थे। बेलगाम टमाटर के दाम अब धीरे-धीरे नीचे आने शुरू हो चुके हैं। टमाटर के दाम में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं। कर्नाटक में टमाटर की आवक बढ़ने के बाद टमाटर के दाम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। महीने भर में टमाटर ने लगातार अपने भाव बढ़ाते हुए डबल शतक जड़ दिया था। टमाटर के अचानक से बदले समीकरण के कारण व्यापारियों को नुकसान भी उठाना पड़ा था। मंडी में टमाटर की आवक लगातार बढ़ रही है ऐसे में अब टमाटर के दाम भी कम होने के आसार हैं।

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

13 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago