Categories: भारत

Top Ten 23 अप्रैल मार्निंग न्यूज की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…

अमृतपाल ने 36 दिन बाद मोगा में सरेंडर किया।

राहुल ने खाली किया सरकारी बंगला। 

अजीत पवार जल्द कर सकते हैं बीजेपी में प्रवेश

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार।

सेम सेक्स मामले में सुनवाई टली। एक जज हुए कोरोना पाॅजिटिव। 

राहुल फिर करेंगे कर्नाटक का दौरा

अमित शाह आज जाएंगे तेलंगाना। 

सूडान में फंसे भारतीयों को रेस्क्यू किया गया।

आज सीसीके और केकेआर के बीच आईपीएल में होगा मुकाबला।

पायलट ने किया हाईकमान के सामने गहलोत पर जबानी हमला। 

1 अमृतपाल ने किया मोगा में सरेंडर। 36 दिनों से चल रहा था फरार चल रहा वारिस पंजाब दे से खालिस्तान की मांग कर रहा अमृतपाल पुलिस के हत्थे चढ गया। वो मोगा के भिंडरवाले गांव में सुबह गुरुद्वारे में लोगों को सम्बोधित कर रहा था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यहां से गिरफ्तारी के बाद उसे बठिंडा स्थित सेना के एयरबेस से उसे आसाम स्थित डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया है। अमृतपाल पर आरोप है कि उसके आई एस आई से भी समबंधों का भी आरोप है। इसके बारे में अधिक जानकारी देने के लिए पंजाब पुलिस चंडीगढ़ एक प्रैस कांफ्रेंस का आयोजन करेगी।  

2 सरकारी बंगले पर राहुल गांधी ने खुद ताला लगाकर वहां की चाबी लोकसभा सचिवालय के अफसर को सौंप दी। राहुल गांधी की संसद सदस्यता 28 दिन पहले जा चुकी है। अब वे 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली कर अपनी मां के पास 10 जनपथ सरकारी आवास पर रहने के लिए चले गए हैं। 

3 महाराष्ट्र की राजनीति फिर बड़ा बदलाव आने का अंदेशा हो रहा है। माना जा रहा है कि अजीत पवार बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो पवार अपने साथ 12 विधायकों को साथ लेकर बीजेपी में जाएंगे। जिससे एकनाथ शिंदे को पूर्ण समर्थन के अभाव में पद छोड़ना होगा। 

4 भारत में कोरोना के बढ़ गए केस। पिछले 24 घंटों में ही आए 10 हजार से ज्यादा केस। अब तक देश में 29 लोगों की हो चुकी है मौत। एक्टिव केस हुए 67 हजार पार। 

5 सेम सेक्स मैरिज पर होने वाली सुनवाई टली। सुनवाई में शामिल एक जज जस्टिस एस रविंद्र भट सहित अन्य 4 हुए कोरोना संक्रमित। अगली तारीख अभी तय नहीं की गई है। 

6 राहुल एक सप्ताह में दूसरी बार कर्नाटक का चुनावी दौरा करने वाले हैं। जिसमें वे विजयपुरा में रोड शो में भाग लेंगे और बागलकोट जिले के बसवा जयंती समारोह में भाग लेंगे। 

7 गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तेलंगाना में एक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। वे यहां चेवेल्ला में एक सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद आॅस्कर जीतने वाली टीम आर आर आर से भी मिलेंगे। 

8 सूडान में चल रहे गृह युद्ध में भारत के कई नागरिकों के वहां फंसे होने की बात सामने आ रही थी। वहां से रेस्क्यू आॅपरेशन से 158 लोगों को शानिवार देर रात निकाला गया। जिसमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 

9 आज सीसीके और केकेआर के बीच आईपीएल में होगा मुकाबला। चेन्नई बन सकता है आज बादशाह। आज आईपीएल के दो मैच खेले जाएंगे। जिनमें दोपहर 3.30 पर पहला मैच राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होगा और दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

10 कांग्रेस की राजनीति में चल रही खींचतान थम नहीं रही है। पायलट और गहलोत के एक दूसरे पर पलटवार बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैंै। अब पायलट ने कहा है कि करप्शन की मांग पार्टी विरोधी कैसे मानी जा सकती है।

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago