हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…
1 भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार कर्नाटक के पूर्व सीएम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टिकिट न मिलने पर नाराजगी दिखाते हुए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी पर उन्हें अपमानित करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि पार्टी छोड़ने पर उन्हें काफी मनाया भी गया, लेकिन वे नहीं मानें।
2 माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद भी उसके परिवार को लेकर नित नई खबरें आ रही हैं। बीती रात अतीक की पत्नी शाइस्ता के कब्रिस्तान पहुंचने की अफवाह उड़ती रही। जिसकी पुष्टी पुलिस की ओर से नहीं की गई। शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
3 कोविड की रफ्तार एक बार फिर देश में बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में ही नहीं आस पास के राज्यों हरियाणा, यूपी, राजस्थान में भी इससे मौते हो रही हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना से एक सप्ताह में 24 जाने जा चुकी हैं।
4 बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग के दौरान वहां 4 जवानों की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इन जवानों की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार सेना का जवान ही आरोपी था। जो कि सेना में गनर था। आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
5 सिंगर हनी सिंह ने अपना नया एल्बम 3.0 लाॅन्च किया है। एल्बम के गाने नागिन का शनिवार को लाॅन्च हुआ। कार्यक्रम में स्टेज पर उन्होंने आपत्तिजनक शब्द और कुछ हरकते की जो कि साइन लैंग्वेज में गालियों के रूप में काम ली जाती है। इस दौराव वहां बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
6 शराब नीति केस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने रविवार को लम्बी पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 9 घंटे तक चली जहां उनसे कथित शराब घोटाले पर 56 सवाल पूछे गए।
7 भारत और अमेरिका के बीच संबंधों के नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। जून में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा में द्विपक्षीय समझौते के साथ इंटेलिजेंस शेयरिंग में भी बड़े करार होने की संभावना है।
8 अमेरिका में 6 महिला टीचर्स को गिरफ्तार किया गया है। इनपर आरोप है कि वे 16 से कम उम्र के बच्चों के साथ संबंध बनाती थी। पुलिस ने इन सभी शिक्षिकों पर रेप केस दर्ज किए है।
9 इंडियन प्रीमियम लीग में बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर ने अपना डेब्यू मैच खेला। सचिन के बेटे को मैच खेलते देखने का लोगों को भी खासा इंतजार था। इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का तो मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें गेंदबाजी दिखाने का मौका जरूर मिला।
10 महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को भी अब उद्धव ठाकरे के जैसा झटका लग सकता है। बीते कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि वहां पार्टी में बड़ी बगावत हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि रविवार को अमित शाह जब मुंबई गए थे तो उनसे भाजपा के कई नेताओं ने मीटिंग की थी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…