Categories: भारत

MP में दर्दनाक हादसा, शादी में जा रहे 50 मजदूरों का ट्रक नदी में गिरा, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार को रात करीब 3 बजे एक मिनी ट्रक नदी में गिर गया। ट्रक नदी में पलटने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर मिली है। 5 लोगों के शव निकाले जा चुके है जिनमें से 3 शव बच्चों के हैं। कई मजदूर अभी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर दतिया कलेक्टर, एसपी और एसडीएम भी मौजूद हैं।

 

पीएम मोदी के UCC बयान पर जमकर बवाल शुरू, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

 

मृतक एक ही परिवार के सदस्य

ग्वालियर के भेलेटी गांव से करीब 50 मजदूर मिनी ट्रक से जतारा गांव में शादी के लिए जा रहे थे। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे दतिया में ट्रक पुल पार कर रहा था, तभी बेकाबू होकर पलट गया। खबरों के मुताबिक पुल निर्माणाधीन है। यह हादसा दुरसाड़ा थाना अंतर्गत गांव बुहारा में हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ के 12 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। कलेक्टर संजय कुमार, एसपी प्रदीप मिश्रा, एसडीएम मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक निर्माणाधीन पुल से टकराकर उफनती बुहरा नदी में गिर गया। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। 

घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'खटीक समाज के लोग बलेहरी के रहने वाले हैं। बेटी की शादी करने जतारा (टीकमगढ़) मिनी ट्रक से जा रहे थे। बुहारा नदी में रपटे में ट्रक का पहिया उतर गया। ट्रक नदी में चला गया। अभी तक 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। इनमें 65 साल की महिला हैं। 18 साल का युवक है और बाकी 2 से 3 साल के बच्चे हैं। घायलों के इलाज कराया जा रहा है।' मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

3 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago