Categories: भारत

सेवेन सिस्टर्स को साधने (बैटिंग करने) त्रिपुरा ने गांगुली को क्यों उतारा?

सेवेन सिस्टर्स में शामिल त्रिपुरा अपनी खूबसूरती और सुंदर रमणीय वादियों के लिए जाना पहचाना नाम है। कुछ समय पहले यह चुनावों के लिए चर्चा में था। आज यह सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स कू माने तो त्रिपुरा के पर्यटन विभाग का उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने गांगुली से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह ने सौरभ गांगुली को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर गर्व की अनुभूति की। और कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सौरभ गांगुली मैदान के अंदर और बाहर विवादों के लिए कोई अजनबी नहीं है। BCCI के पूर्व चीफ को राजनीतिक क्षेत्र में कई नेताओं के  करीबी के लिए भी जाना जाता है। इसी के चलते सौरभ गांगुली को राजनीतिक पार्टियों में धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा है। सिलीगुड़ी से सीपीआईएम के पूर्व विधायक अशोक भट्टाचार्य के टीएमसी में शामिल होने के बाद गांगुली को बार-बार पार्टी में शामिल होने के लिए प्रलोभन दिया गया था।

इसके अलावा भी 2021 में उन्हें बीजेपी का संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी बताया गया था। ऐसे में सौरभ गांगुली और राजनीति जैसे चोली दामन का साथ हो गया हो। टीएमसी ने भी कथित तौर पर गांगुली को अपनी तरफ मिलाने का भरसक प्रयास किया था। गांगुली के करीबी सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि चुनावों के लिए उन्हें दोनों पक्षों से जबरदस्त दबाव झेलना पड़ा। 2022 में भी गांगुली के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।

जब 7 मई 2022 को गांगुली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने कोलकाता निवास पर डिनर पर बुलाया था। तब गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल से इंकार कर दिया था इसके बाद अफवाहों का दौर थमा। वैसे इससे पहले ब्रांड एंबेसडर को लेकर पश्चिमी बंगाल में भी सवाल उठे थे। जब वेस्ट बंगाल का ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान को बनाए जाने पर बीजेपी ने टीएमसी पर सवाल उठाए थे।

इस समय त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने गांगुली से मुलाकात के बाद यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago