Categories: भारत

फडणवीस और शिंदे में तकरार, चुनाव हो तो किसकी बने सरकार

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अचानक तलवार खींचती हुई नजर आई। फडणवीस ने नाराज होते हुए मंगलवार शाम कोल्हापुर का दौरा भी रद्द कर दिया। जहां पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंच साझा करने वाले थे। इसके पीछे की वजह यह है कि महाराष्ट्र की जनता ने एकनाथ शिंदे को फडणवीस से ज्यादा पसंद किया। एक तरफ राज्य की गठबंधन वाली सरकार सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ विज्ञापन को लेकर हंगामा शुरु हो गया। 

 

"राष्ट्र में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार।"

महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से एक विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री के रुप में देवेंद्र फडणवीस के बजाय एकनाथ शिंदे को अधिक पसंद किया गया। विज्ञापन में बताया गया है कि शिवसेना ने मंगलवार को एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह विज्ञापन प्रकाशित करवाया। इस पूरे पेज के विज्ञापन का टाइटल था- "राष्ट्र में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार।" इस सर्वे के आधार पर शिंदे फड़नवीस से आगे हैं। 

विज्ञापन से विवाद

इस विज्ञापन से सीएम और डिप्टी सीएम के बीच विवाद शुरु हो गया। साथ ही विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। इसके पीछे 2 बड़ी वजह रही। पहली यह कि विज्ञापन में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की और देवेंद्र फड़नवीस की तस्वीरें ना होना। दूसरी वजह इसमें शिंदे को फडणवीस से आगे बताया। इस विज्ञापन में केवल शिवसेना का धनुष-बाण चिह्न, पीएम मोदी और शिंदे की ही तस्वीर दिखी। शिवसेना के नेता संजय राउत ने शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी को 'मोदी-शाह की शिवसेना' करार दिया है। 

सर्वे के आधार पर किसको कितनी सीटें 

बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट को 165 से 185 सीटें
महा विकास अघाड़ी को 88 से 118 सीटें
राज ठाकरे की पार्टी मनसे को दो से पांच सीटें
अन्य के खाते में 12 से 22 सीटें आ सकती है

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

8 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

19 घंटे ago