भारत

हल्द्वानी हिंसा के पत्थरबाज परिवार सहित हुए गायब, घरों पर ताला भी नहीं लगाया

उत्तराखंड में Uniform Civil Code (UCC) लागू किए जाने के बाद से हालात संकटपूर्ण बने हुए हैं। वनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद से पत्थरबाज अपने परिवारों सहित ही गायब हो रहे है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और और सरकार की बढ़ती सख्ती के चलते हाल ही राज्य में हुई पत्थरबाजी में शामिल लोग रातोंरात अपने परिवार के साथ यहां से पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भी जल्द आएगा Uniform Civil Code Bill: मंत्री दिलावर का बड़ा ऐलान!

कर्फ्यू लगे होने के बावजूद लोग यहां से भागे

हिंसा के तुरंत बाद ही गुरुवार को इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसमें लोगों के घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगाई गई थी। इसके बावजूद लोग अपने घरों से चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत से लोग राज्य के ही दूसरे जिलों में चले गए हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर तो मकान में ताला भी नहीं है, लेकिन अंदर कोई नहीं है।

पुलिस कर रही है हिंसा में शामिल लोगों की पहचान

हल्द्वानी हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस हर उस घर की तलाशी ले रही है जिसकी छतों से पत्थरबाजी की गई थी। ऐसे में वनभूलपुरा के बहुत से इलाकों से लोगों ने अपने परिवार सहित जगह को छोड़ दिया है। जबकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: पायलट के बाद अब गहलोत भी दिल्ली में डटे, जानिए क्यों नहीं दे रहा गांधी परिवार भाव

सीएम धामी ने कहा, नियमानुसार होगी अवैध निर्माण पर कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल अराजक तत्वों की पहचान कर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही राज्य में जहां कहीं भी अवैध कब्जा है, उन सभी पर कार्रवाई होगी और अभियान को पूरा होने तक रोका नहीं जाएगा। प्रशासन लगातार अपना काम करता रहेगा।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago