Categories: भारत

भगवंत मान CM हैं या पायलट जो विमान लेकर कहीं भी निकल लेते हैं – अमित शाह

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर  'मिशन 2024' के तहत भाजपा आज हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के गुरदासपुर में रैली की। इस दौरान शाह ने पंजाब की आप सरकार को आड़े हाथों लिया। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। शाह की रैली को देखते हुए आप नेताओं को हिरासत में लिया गया। गृहमंत्री शाह सिरसा में भी रैली को संबोधित करेंगे। 

 

भगवंत मान सीएम नहीं पायलट

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने गुरुदासपुर में रैली के दौरान कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सीएम इस तरफ ध्यान देने की बजाय कहीं और व्यस्त है। शाह ने कहा कि पंजाब के सीएम के पास पंजाब के अलावा अन्य स्थानों पर घूमने का समय है। यहां के लोगों की सुविधाओं और उनकी परेशानियों को सुलझाने का समय नहीं है। अगर दिल्ली सीएम केजरीवाल उन्हें कह दे कि चेन्नई जाना है तो भगवंत मान तुरंत अपना विमान लेकर निकल पड़ते हैं। 

पंजाब के सीएम का काम केजरीवाल का प्रमोशन करना

अमित शाह इतना कहकर ही नहीं रुके। उन्होनें कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का काम दिल्ली सीएम केजरीवाल की पब्लिसिटी करना है। उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरे पर जाने और उनका प्रमोशन करने में ही निकल जाता है। लेकिन इस बार जनता इसका हिसाब जरुर मांगेगी। आप पार्टी के खोखले वादे जनता देख रही है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10,जबकि पंजाब की 13 सीटों में से 4 सीटें हासिल की थीं। कांग्रेस को पंजाब में 8 सीटें मिली थीं।

 

उधर हरियाणा में अमित शाह की रैली का विरोध किया जा रहा है।  रैली के विरोध में किसान और सरपंचों ने काले झंडे लगाने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि आंदोलन के दौरान जो समझौते हुए थे उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago