Categories: भारत

सत्यपाल बघेल की कट्टर बयान बाजी। क्या रंग ला रही है, सियासी गलियारे में?

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल इन दिनों विवादित बयान से सुर्खियां बटोर रहे हैं। केंद्रीय कानून और न्याय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने एक विवादित बयान दिया है। जिसमें उनका दावा है कि देश में, "सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है।"

उनका कहना है। कुछ लोग जो सार्वजनिक जीवन में उपराष्ट्रपति, कुलपति या राज्यपाल बनने है। कार्यकाल पूरा होने के बाद अपना असली मुखौटा उजागर कर देते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया है की ऐसे तथाकथित बुद्धिजीवियों का असली चेहरा तब उजागर होता है। जब वे सेवानिवृत्त हो जाते है, अथवा कार्यकाल पूरा कर लेते हैं।

पत्रकारों को पुरस्कृत करने के दौरान एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को आरएसएस के मीडिया विंग  इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित देव ऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की, उन्होंने आगे कहा, ऐसे लोग सार्वजनिक जीवन में नकाब पहनकर जीने की रणनीति अपनाते हैं। उच्च पदों पर पहुंचते हैं। लेकिन जब वे रिटायर हो जाते हैं। तब अपना असली चेहरा उजागर करते हैं।
 

सहिष्णुता बनाम कट्टरता

 इससे पहले सूचना आयुक्त उदय माहुरकर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने कहा कि भारत को इस्लामिक कट्टरवाद से लड़ना चाहिए। लेकिन सहिष्णु मुसलमानों को साथ लेना चाहिए। अकबर की प्रशंसा के पुल बांधते हुए उन्होंने अकबर को हिंदू मुस्लिम एकता स्थापित करने वाला बताया। माहुरकर  ने अकबर के शासन काल में छत्रपति शिवाजी की सकारात्मक भूमिका को उजागर करते हुए अकबर के प्रयासों की भी सराहना की। 

वही बघेल ने माहुरकर की टिप्पणी को खारिज करते हुए अकबर के इन प्रयासों को केवल रणनीति बताया। साथ ही आरोप लगाया कि मुगल सम्राट की जोधाबाई के साथ शादी उसकी "राजनीतिक रणनीति" का भाग थी। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा, कि तलवार वालों की तुलना में ताबीज के माध्यम से धर्म परिवर्तन करने वालों की संख्या कहीं अधिक है। उन्होंने कहा उंगलियों पर गिने जा सकते हैं। देश के सहिष्णु मुसलमान।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago