Categories: भारत

भारत में सांपों का अनोखा गांव, डरने वालों को सलाह, अंडा, दूध और अच्छी किस्मत साथ लाएं

  • बच्चे गले में जहरीले सांपों को लपेटकर रखते
  • सांप काटने से अब तक एक भी मौत नहीं
  • घर निर्माण के समय सांपों के लिए भी बनती है जगह

 

महाराष्ट्र। वैसे तो सांप हमारे सामने आ जाएं तो सांसे फूल जाती है। लेकिन भारत में सांप को शिव भगवान का रूप माना जाता है। देवी-देवीताओं और परंपराओं से सर्पों का पुराना संबंध रहा है। कई स्थानों पर सांपों की भी पूजा की जाती है। भारत में एक ऐसा गांव है जहां हर घर में जहरीले सांप होते हैं। इसलिए इसे सांपों वाला गांव भी कहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें : TOP TEN – 27 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

बच्चे गले में जहरीले सांपों को लपेटकर रखते

महाराष्ट्र में पूणे से लगभग 200 किमी दूर शोलापुर जिले में स्थित शेतपाल गांव में लोग सांपों के साथ एक ही घर में रहते हैं। सांप भी कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि कोबरा सांप। बड़े तो क्या इस गांव के बच्चे भी गले में सांप डालकर घूमते हैं। यह सांपों का अनोखा गांव जाना जाता है। इंसानों की तरह यहां पर जहरीले सांप गांव में घूमते हैं लेकिन इससे किसी को दिक्कत नहीं है। 

 

सांप काटने से अब तक एक भी मौत नहीं

यहां के लोग सांप को परिवार के मेंबर की तरह मानते हैं। भगवान शिव का रूप मानकर पूजा करते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अभी तक इस गांव में सांप के काटने से किसी की मौत नहीं हुई है। इस गांव का वातारण सांपों के लिए बिल्कुल अनुकूल है। यहां सांपों की कई सारी प्रजातियां देखने को मिलती है। 

 

यह भी पढ़ें : योगी स्टाइल में दिखे सीएम गहलोत,  क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं

 

घर निर्माण के समय सांपों के लिए भी बनती है जगह

यहां के लोग जब घर का निर्माण करते हैं तब सांपों के लिए घर में छोटी सी जगह बनवाते हैं। इसे देवस्थानम कहा जाता है। इस देवस्थानम में ही सांप आकर बैठते हैं। सांपों के साथ रहने की परंपरा के बारे में किसी को नहीं पता कि यह कब शुरू हुई। अब सांप लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। हलांकि इस गांव में आने वाले डरते हैं तो उनको सलाह दी जाती है कि अपने साथ अंडा, दूध और अच्छी किस्मत लेकर आएं।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago