भारत

UP के उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 18 की मौत, सरकार ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर

जयपुर। Unnao Accident News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज सुबह 5.15 बजे टैंकर व डबल डेकर बस की आपस में टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। मरने वालें में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ है। इस दुर्घटना में टैंकर व बस की टक्कर इतनी भीषण थी बस की ड्राइवर साइड की बॉडी के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर गिर गए जिनकी मौके पर मौत हो गई।

ओवरटेक करने से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक बस द्वारा दूध के टैंकर को ओवरटेक किया जा रहा था जिस दौरान वो बेकाबू होकर टैंकर को टक्कराकर पलट गई। इस बस में 59 यात्री सवार थे जिनमें 22 सुरक्षित हैं। जबकि, 18 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 16 की अभी पहचान नहीं हो पायी है। इस घटना में घायल 15 लोगों काबांगरमऊ सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

सीएम योगी और पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताने के साथ ही अफसरों को सभी घायलों को इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे पर मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा-जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने भी दुख जताया है।

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इस भीषण हादसे के बाद उन्नाव जिला प्रसाशन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। इस घटना में घायल बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती हैं। वहीं, गंभीर घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी करने के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:—
0515-2970767
9651432703
9454417447
8887713617
8081211289

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago