भारत

भगदड़ मचने से 1300 से अधिक मौतें, देखिए यूपी के हाथरस से लेकर, एमपी और राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

UP Hathras Stampede : उत्तर प्रदेश राज्य के हाथरस जिले के फुलराई गांव में मंगलवार को सत्संग कार्याक्रम के समापन के बाद भगदड़ मचने से 125 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस घटना में वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे में सैंकड़ों लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि, आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब धार्मिक स्थानों या ऐसे कार्यक्रमों के दौरान भगदड़ मचने से मौतें हुई हों। बल्कि, इससे पहले भी देश के कई राज्यों में भगदड़ मचने के कारण ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के किस राज्य में किस समय भगदड़ मचने की वजह से मौतें हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र के मंधारदेवी मंदिर में 350 लोगों की मौत

— 25 जनवरी 2005 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंधारदेवी मंदिर में भगदड़ मचने से 350 से अधिक लोगों की कुचलने से मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कुछ लोग नारियल तोड़ते समय फिसलन भरी सीढ़ियों पर गिर गए थे।
— 27 अगस्त 2003 को महाराष्ट्र के ही नासिक जिले में कुंभ मेले में पवित्र स्नान के दौरान भगदड़ मची जिसमें 39 लोग मारे गए और 140 घायल लोग हुए।

राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर में भगदड़ से 250 लोगों की मौत

— 30 सितम्बर 2008 को राजस्थान के जोधपुर शहर में चामुंडा देवी मंदिर में बम की अफवाह की वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान 250 भक्त मारे और 300 से अधिक घायल हुए।

हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में 162 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में 2008 में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ से 162 लोगों की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश के दतिया में 115 लोगों की मौत

— 13 अक्टूबर 2013 को एमपी के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 115 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक हुए।
— 31 मार्च, 2023 को एमपी के ही इंदौर शहर के एक मंदिर में हवन कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन ‘बावड़ी’ या कुएं के ऊपर बनी स्लैब ढह गई जिसमें लगभग 36 लोगों की मौत हो गई।

केरल के सबरीमाला में 104 लोगों की मौत

14 जनवरी 2011 को केरल के इडुक्की जिले में स्थित सबरीमाला में पुलमेदु में एक जीप वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों से टकरा गई। इसके बाद भगदड़ मच गई जिसमें लगभग 104 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 40 से अधिक घायल हुए।

बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में भगदड़ से 32 की मौत

— 3 अक्टूबर 2014 को पटना में स्थित गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 32 लोगों की मौत हुई और 26 लोग घायल हो गए।
— 19 नवंबर 2012 को पटना में ही गंगा नदी के तट पर अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान एक अस्थायी पुल टूटने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में लगभग 20 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

जम्मू वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत

1 जनवरी, 2022 को जम्मू-कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई जिसमें लगभग 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 27 लोगों की मौत

14 जुलाई 2015 को, आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में ‘पुष्करम’ त्योहार के उद्घाटन के दिन गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ मचने से 27 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

यूपी के हरिद्वार में भगदड़ से 20 लोगों की मौत

— 8 नवंबर 2011 को यूपी के हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर हर-की-पौड़ी घाट पर भगदड़ मचने से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई।
— 4 मार्च 2010 को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में भगदड़ मचने से 63 लोगों की मौत हो गई। यहां पर लोग स्वयंभू बाबा से फ्री में कपड़े और भोजन लेने के लिए इकट्ठे हुए थे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

56 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago