Categories: भारत

अब बिहार में सामने आई द केरला स्टोरी जैसी घटना, हिंदू लड़की से शादी करके दुबई में छोड़ा

जयपुर। अब बिहार में फिल्म द केरला स्टोरी जैसी घटना सामने आई है। राज्य के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। यूपी की रहने वाली हिंदू लड़की ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव के तालिफ रेजा पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

 

ये हैं अमीर होने के साइड इफेक्ट, खीरा काटने में छूटे 300 करोड़ रुपये की मा​लकिन के पसीने

 

मुस्लिम ने किया हिंदू लड़की से प्यार और फिर शादी
यह ऐसी घटना है जो प्यार, शादी और फिर धोखे पर बनी 'द केरला स्टोरी' जैसा ही है। यह पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव में प्यार के बाद शादी और फिर पति से धोखा खाई महिला थाने पहुंची। इसके बाद पूरे गांव में कौतुहल सा मच है। 

 

महावारी (पीरियड) में महिलाओं का मूड स्विंग क्यों होता है?

 

हिंदू से मुस्लिम बनी लड़की
यह महिला उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर की रहने वाली है। पढ़ाई के दौरान महिला को सेमरा बेलवतिया गांव के निवासी तालिक रेजा नामक युवक से प्यार हो गया। फिर दोनों दुबई चले गए। दुबई में जाकर महिला ने हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम अपना लिया। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। दुबई में हंसी-खुशी से चार साल बीत गये। लेकिन इस बीच मौका पाकर तालिक रेजा अपने घर तुरकौलिया के सेमरा बेलवतिया आ गया। 

 

जीवनसाथी को आपने कितना पहचाना? कौन सी बात जो बनाती है,रिश्तो को खास?

 

दुबई में फिर भारत पहुंची
तालिक रेजा दुबई से वापस भारत अपने घर आने के दौरान प्रेमिका से पत्नी बनी महिला के रुपये और जेवरात ले आया। घर आने पर तालिक रेजा अपने प्यार और शादी को भूल गया। इधर धर्म परिवर्तन कर चुकी महिला ने दुबई में फिर से अपने कागजातों को बनवाया और भारत पहुंच गई। भारत आने पर महिला बुधवार को पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया थाना के सेमरा बेलवतिया गांव पहुंची है। यहां महिला अपने प्रेमी से पति बने तालिक रेजा को पाने के साथ साथ अपना हक भी चाहती है। अपने हक के लिए महिला तालिक रेजा के घर के दरवाजे पर घरना पर बैठ गयी है। 

 

अगर आप भी ऐसे ही मनाते है मदर्स डे तो रुक जाईए।

 

तालिक के कहने पर बनी मुस्लिम
इस पीड़ित महिला का कहना है कि तालिक रेजा के साथ पढ़ाई की। फिर सब कुछ छोड़ कर दुबई जाकर तालिक के कहने पर अपना धर्म छोड़ मुस्लिम बन गई। चार साल तक पति पत्नी की तरह रहे। इस दौरान पासपोर्ट में भी तालिक ने पति के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया।

 

शादी का झांसा, यौन शोषण और फिर 35 टुकड़े, अब आफताब पर आएगी आफत, जानिए कैसे?

 

अपनाने से इनकार कर रहा मुस्लिम युवक
पीड़ित महिला ने कहा है कि पिछले साल तालिक ने उसके पांच लाख रुपये और जेवरात को लेकर भारत चला आया। तालिक ने आने के दौरान अपने साथ मेरे पासपोर्ट और पढ़ाई के सभी सर्टिफिकेट भी लेकर आ गया। परेशानी के साथ फिर से पासपोर्ट बनवाया और यहां आयी तो अब तालिक अपनाने से इनकार कर रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि तालिक रेजा ने अपने घर सेमरा बेलवतिया आकर किसी से शादी भी कर ली है।

 

औरतों में अवसाद से लेकर अस्थमा, पर बर्मिंघम विश्वविद्यालय का बड़ा शोध।

 

सरपंच ने कही ऐसी बात
गांव के सरपंच मो. आदम ने कहा है कि यह महिला गांव पहुंची और अपनी पूरी कहानी बतायी। इसके बाद गांव में पंचायती भी हुई लेकिन तालिक रेजा और उसका परिवार ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया है। अब पीड़ित महिला, पुलिस और न्यायालय का सहारा लेगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago