उत्तराखंड;
चार धाम में प्रमुख बद्रीनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार सुबह 7:10 मिनट शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोचार के साथ खुल गए हैं। इस विशेष मौके पर प्रथम पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। इसी के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में बद्रीनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन बद्रीनाथ के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो चुके हैं।
विशेष सुरक्षा व्यवस्था
इस विशेष मौके पर मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। भव्य प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ-साथ सेना के बैंड ने धुन बजाई और लोगों ने भगवान बद्री नाथ के जयकारे लगाए।
भारी बर्फबारी और सरकार की चेतावनी के बाद भी चारों धाम की यात्रा का जोश और जुनून देखते ही बनता है। सैकड़ों श्रद्धालु कपाट खुलने के इंतजार में रात से ही लाइन बनाकर खड़े थे। उत्तराखंड इस धार्मिक यात्रा के चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट आज 27 अप्रैल शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक यात्रा व्यवस्थित तरीके से चल रही है। प्रशासन ने भी आम जनता से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…