Valentines day 2024 Astro: वैलेंटाइन डे पर पहने ऐसे खास कपड़े, अमर हो जाएगा प्रेम

Valentines day 2024 Astro: वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) के दिन 14 फरवरी को दुनियाभर में प्रेमी जोड़े प्यार का जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार अलग अलग प्रकार से करते हैं। 14 फरवरी (Valentine Day 2024) को सृष्टि का हर नर अपनी मादा को रिझाने के लिए भरपूर प्रयास करता है। तो अगर आप भी अपने प्रेमी के साथ अपने रिश्ते की डोर को और ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि इस दिन आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए ताकि आपका प्यार हमेशा यूं ही बना रहे। अगर आपके मन में भी ऐसी कामना है तो वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) के दिन अपनी राशि के अनुसार आप कपड़ों के रंगों का चयन करें। जी हां, राशि (Valentines day 2024 Astro) के मुताबिक कपड़े पहनने से आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा औऱ मजबूत बनेगा। खुशहाली और उल्लास से भरा आपका रिश्ता सदियो के लिए अमर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Valentine Day के दिन लड़कियों को बहुत पंसद आते है ये 5 फ्लेवर, जेब में रखें साथ

राशि के अनुसार कपड़े पहनकर प्रेम का पर्व मनाएं

 

मेष

 

वैलेंटाइन डे पर मेष राशि के लोगों को केसरिया रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इससे प्यार अमर होता है। चूंकि मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं जिस वजह से केसरिया कपड़े पहनने से आप पर भगवान श्रीराम की कृपा बनी रहेगी। और आपके प्रेमी प्रेमिका की आयु तथा आपके रिश्ते की आयु दोनों लंबी होगी।

वृषभ

 

वैलेंटाइन डे 2024 के दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप इस दिन हरे रंग की ड्रेस पहनते हैं तो इससे आपकी जिंदगी में खुशियों की बारिश हो जाएगी। साइकोलॉजी के अनुसार हरा रंग सुकून देता है। तो वृषभ वाले प्रेमी युगल हरे रंग के कपड़ों में इस दिन रोमांस कर सकते हैं। इससे आपकी मोहब्बत सातवे आसमान पर पहुंच जाएगी और एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

मिथुन 

 

14 फरवरी को मिथुन राशि के लोगों को पीले या केसरिया रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हालांकि प्यार का गुलाबी रंग भी चलेगा। मिथुन का मतलब ही मिलन होता है। ऐसे में जब इस राशि के प्रेमी गुलाबी या पीले रंग का कपड़ा पहनेंगे तो इससे आपके रिश्ते में प्यार और मिठास बढ़ेगी।

कर्क

 

इस राशि के लोगों को वैलेंटाइन डे पर लाल रंग की ड्रेस पहननी चाहिए। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और प्यार का लेवल कई गुना तक बढ़ जाएगा। चूंकि लाल रंग प्यार के साथ सौभाग्य को भी दर्शाता है इसीलिए कर्क वाले प्रेमी युगल लाल कलर की पोशाक में प्यार का पर्व मनाएं।

सिंह

 

प्यार के साथ ताकत भी जरूरी है। तो सिंह राशि वाले युगल अपने रिश्ते को बेहतर करने के लिए पीले रंग का कपड़ा जरूर पहने। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सिंह राशि वाले जब येलो रंग का कपड़ा पहनते हैं तो उनके दरमियान प्यार एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाता है। साथ ही रिश्ते में मिठास का आगाज होता है।

 

यह भी पढ़ें: Valentine Day पर मिले टेडी बियर के रंग से समझे लड़का क्या चाहता है ?

कन्या 

 

कन्या राशि के लोग 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन नीले रंग की पोशाक अवश्य पहने। नीला रंग कन्या राशि वाले लोगों के लिए इस दिन काफी लकी साबित होता है। तो कन्या वाले अपनी ब्लू रंग की ड्रेस तैयार कर लें।

तुला

 

वैसे तो काला रंग अशुभ माना जाता है। लेकिन अगर तुला राशि वाले प्यार के पर्व पर काले रंग के कपड़े पहनते है तो यह उनके लिए शुभ रहता है। तुला राशि वाले अगर वैलेंटाइन पर काले रंग की पोशाक धारण करते है तो वह उनके प्रेम को कई गुना तक बढ़ा देती है। साथ ही सदियों तक युगल साथ साथ रह पाता हैं।

 

वृश्चिक

 

आपसी प्यार और मिठास को बढ़ाने के लिए वृश्चिक राशि के लोग लाल या केसरिया रंग के कपड़े जरूर पहने। ताकि वैलेंटाइन डे के मौके पर वृश्चिक वाले लाल रंग की पोशाक में अपने प्यार की गहराई को महसूस कर सके। साथ ही जन्मों तक साथ साथ रहने के सपने को सच कर पाए।

धनु 

 

धनु राशि के प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे के दिन लाल या हरे रंग वाले वस्त्र धारण करने चाहिए। धनु वाले जब लाल या हरी ड्रेस पहनते हैं तो इन पर प्रेम की वृषा होने लगती है। सदियों तक इनका रिश्ता प्यार और सामंजस्य की डोर में बंध जाता है।

मकर

 

मकर राशि के लोगों के लिए प्यार वाले दिन क्रीम कलर के कपड़े पहनना काफी भाग्यशाली रहता है। क्रीम रंग की ड्रेस में जब आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताएंगे तो रिश्ते में नई ताजगी आ जाएगी।

कुंभ

 

कुंभ राशि के लोग वैलेंटाइन डे के दिन बॉटल ग्रीन रंग के कपड़े पहनें। मतलब गहरा हरा रंग वाला कपड़ा जो आंखों को ठंडक देता है। कुंभ वाले जब ऐसे कपड़े पहनकर प्यार की कश्ती में बैठेंगे तो उनकी प्रेम की नय्या एक नई मंजिल की तरफ चल पड़ेगी।

मीन 

और सबसे आखिर में मीन राशि वाले प्रेमी भी सुन ले। अगर आप सफेद कलर की ड्रेस में प्यार का इज़हार करते हैं तो सफल साबित होंगे। मीन राशि वाले लोगों के लिए सफेद रंग काफी भाग्यशाली माना जाता है। तो अगर मीन वाले वैलेंटाइन के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनते है तो प्रेमी के साथ शांति और सुकून से जीवन यापन कर सकते हैं। तो जैसी राशि है वैसे कपड़े पहनकर प्यार का पर्व मनाने को हो जाएं तैयार।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago