मणिपुर। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा लगातार जारी है। दोनों समुदाय के बीच चल रही है हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही। मणिपुर में लगातार कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से झड़प चल रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लगातार मणिपुर का दौरा किया जा रहा है उसके बावजूद भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बढ़ती हिंसा को देखते हुए 45000 पुलिसकर्मियों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। दो हिस्सों में बटी पुलिस दोनों समुदाय के बीच शांति स्थापित करने का प्रयास करेगी।
मणिपुर हिंसा के कारण कई लोगों की जान जा चुकि हैं। इस हिंसा के कारण आम जनता के साथ- साथ पुलिस कर्मचारी भी इसकी भेट चंढ़ चुके हैं। हालांकि पुलिस पर हिंस के दौरान कई आरोप भी लगे हैं। पुलिस ने हिंसा पर समय रहते काबू नहीं पाया जिसके कारण हिंसा बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस कर्मियों को दो हिस्सों में बाटा गया हैं। पुलिस की एक टीम मैतेई समुदाय तथा दूसरी टीम कुकी समुदाय को संभालने का कार्य करेंगी।
बढ़ती हिंसा के बीच राजीव सिंह ने जिम्मेदारी संभाली हैं। अब राजीव सिंह ने बढ़ती हिंसा पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। चीफ राजीव सिंह ने पुलिस कर्मियों को शांति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया की ऐसे भी मामले सामने आए है जिसमें पुलिस कर्मी ही गोला बारूद लूटने में भीड़ की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब राजीव सिंह ने सभी सुरक्षा बलों को संदेश भेज कर कड़ी निगरानी रखने व हादसों को रोकने के आदेश दिए हैं। पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। नियम तोड़ने वालों को नजरबंद किया जा रहा हैं।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…