Categories: भारत

महिलाओं का वीडियो वायरल होने से मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा

मणिपुर में 3 मई से शुरू हुई हिंसा अब तक भी थमने का नाम नहीं ले रही है। थोड़े समय के लिए शांत हुई ही थी महिलाओं के निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो ने फिर से माहौल गरम कर दिया। शनिवार को रात में चुरचांदपुर और इंफाल के पास फिर से फायरिंग हुई। वहां मैतई और कुकी समुदाय आमने-सामने हो गए। 

 

दोनों समुदायों ने ऑटोमैटिक रायफल्स, पॉम्पी गन्स, विस्फोटकों से हमला किया गया। उधर थोरबुंग, कांगवाय के कई इलाकों में भी फायरिंग की घटना सामने आई है। बिष्णुपुर के थोरबुंग में भीड़ ने स्कूल और कई घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान हिंसा को काबू करने के लिए CRPF, BSF और असम रायफल के जवान तैनात किए गए हैं। 

 

हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा करने के लिए आज दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल मणिपुर के लिए सुबह रवाना हुई और 12 बजे इंफाल पहुंची। आज मणिपुर में स्वाति मालीवाल हिंसा पीड़ित लोगों से मिलेंगी। इससे पहले मणिपुर सरकार ने उन्हें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राज्य का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। 

 

वहीं मणिपुर की इस तरह की दरिंदगी से पड़ोसी राज्य मिजोरम में दहशत फैल गई है। मिजोरम में रह रहे मैतई समुदाय के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। मिजोरम सरकार ने मैतेइयों की सुरक्षा के लिए राजधानी आइजोल में चार बटालियन कैंप बनाए हैं। साथ ही मणिपुर-मिजोरम सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

3 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago