Categories: भारत

मणिपुर में हिंसा फिर से चरम पर, BSF जवान शहीद, विधायक का घर भी फूंका

पिछले एक महीने से चल रही मणिपुर हिंसा अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुरक्षाबलों की तैनाती और सख्ती के बावजूद उपद्रवी लगातार हिंसा कर रहे हैं। मणिपुर के सैरो इलाके में सोमवार को हिंसक घटना हुई जिसमें बीएसएफ रंजीत यादव घायल हो गया। मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान रंजीत यादव की मौत हो गई। इसके अलावा असम राइफल्स के दो जवानों को भी गोली लगी है। दोनों घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

दिल्ली में देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने वालो में 3 का क्रिमिनल रिकॉर्ड

 

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर में 5 मई को सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों और जवानों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में 1 BSF जवान को असम राइफल्स के भी दो जवानों को गोली लगी है। इन्हें एयरलिफ्ट कर मंत्रीपुखरी ले जाया गया। सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात किया जा रहा है।

 

मणिपुर में इससे पहले सोमवार को हिंसा भड़की। काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ लोगों ने 100 घरों में आग लगा दी। इसमें कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी शामिल है। इसके पीछे किस समुदाय का हाथ है इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने सोमवार को 790 हथियार और 10,648 गोला-बारूद बरामद किए हैं। 3 मई को भड़के जातीय दंगो के कारण 11 से ज्यादा जिले प्रभावित हुए हैं। अब तक 98 लोगों की मौत और 310 लोग घायल हो चुके हैं।

 

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में नापाक हरकत, दोहराई गई 1984 की घटना

 

बता दें कि मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से इंटरनेट पर लगाई गई पाबंदी को 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही किसी भी तरह उपद्रवियों को एक जगह इकट्ठा होने से रोका जा रहा है जिससे इस तरह की हिंसक घटनाओं पर रोक लग सके।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago