शनिवार की शाम महाराष्ट्र के आकोला के ओल्ड सिटी थाना इलाके में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर झड़प हो गई। यह झड़प धीरे-धीरे हिंसक होती गई और एक-दूसरे पर पथराव शुरु कर दिया। सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। इस हिंसक झड़प में 1 की मौत और पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल होने की खबर मिली है। पुलिस अधिकारियों की मदद से हालात कंट्रोल किए गए। इस हिंसक झड़प के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई।
इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से हुई शुरुआत
महाराष्ट्र के आकोला में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हुई। शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट की गई। इस पर कई लोगों में बहस हो गई। लोग इकट्ठा होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया। खबरों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामूली विवाद के बाद भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।
आगजनी और तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू
दो समुदायों में हुई झड़प में जमकर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाना शुरु कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो उठी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस बल की सहायता ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए। घटना के तुरंत बाद प्रशासान ने सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…