क्या यह सोची समझी साजिश थी? हालिया मामला बिहार की राजधानी पटना का है। जहां एक युवक को अपनी मुस्लिम क्लाइमेट लड़की को बाइक पर घुमाना महंगा पड़ा। बिहार की राजधानी पटना का यह मामला सोशल मीडिया पर छाया है। जिसमें युवकों ने ना केवल उनकी पिटाई की, बल्कि उनका वीडियो भी वायरल किया। हालिया मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के पटना मार्केट का है।
क्या कहा लोगों ने?
पटना मार्केट में एक युवक अपनी मुस्लिम क्लासमेट को घुमाने जा रहा था। तभी वहां घात लगाए कुछ लोगों ने उसे रोका और हिदायत दी कि हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो? सागर कुमार मिश्रा नाम का यह युवक बाइक पर सवार था, साथ ही थी,मुस्लिम क्लासमेट। पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने दोनों को पटना मार्केट के पास रोका। उनका वीडियो बनाया और लड़के को पीटा।
मुस्लिम लड़की ने जब पिटाई का विरोध किया तो उसे बाकी युवकों ने घर जाने को कहा। अंधाधुंध पिटाई का यह वीडियो अराजक लड़कों ने वायरल कर दिया। इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति आकर थाने में मामला दर्ज करा सकता है। तभी कार्रवाई होगी। वायरल वीडियो में गाड़ी का नंबर और पीटने वाले युवकों का चेहरा भी साफ साफ दिखाई दे रहा है। फिर भी पुलिस ने स्वत संज्ञान नहीं लिया है। सब कुछ उस युवक पर छोड़ दिया है।
प्रश्न उठता है, क्या समाज में ऐसी घटना मान्य है?
इससे पहले भी एक घटना सुर्खियों में रही थी। जो कानपुर की थी। जहां नाम बदलकर एक लड़का, लड़कियों को परेशान कर रहा था। तब उसे पकड़ कर उसका सिर मुंडवा दिया गया और मारपीट की गई। माना जा रहा है कि उस लड़के ने झूठ बोला था। उसका नाम कुछ और था और उसने कुछ और बताया था। इससे लोगों ने गुस्सा होकर यह हरकत की और वीडियो वायरल कर दिया।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…