Categories: भारत

‘विवेक बिंद्रा’ पर पत्नी से मारपीट का आरोप, कान का पर्दा फटा- FIR दर्ज

 

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुसीबतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो उन पर 'संदीप माहेश्वरी' ने व्यापार के तरीके को लेकर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। यह मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि अब 'विवेक बिंद्रा' पर नई मुसीबत आन पड़ी है। उन पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बिंद्रा की पत्नी का इस मारपीट में कान का पर्दा फट गया है। पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया है। 

 

बिंद्रा की पत्नी गंभीर चोटिल 

 

पत्नी ने 'विवेक बिंद्रा' पर आरोप लगाया है कि उसके साथ कमरे में बंद कर मारपीट की गई। इस दौरान उसके कान का पर्दा फट गया। साथ ही शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। पूरे मामले की भनक लगते ही महिला के परिजन उसे साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। 

 

यह भी पढ़े: जयपुर में ब्लास्ट करके 'डॉक्टर Bomb' ने मचा दिया था कोहराम, जानिए कौन है ये

 

विवेक बिंद्रा पर मामला दर्ज

 

थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें वैभव की तरफ से कहा गया है कि उसकी बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से छह दिसंबर 2023 को हुई थी। 

 

यह भी पढ़े: अब नहीं बचेंगे खालिस्तानी, एस जयशंकर ने कर दिया बड़ा ऐलान

 

 

क्या है पूरा मामला? 

 

घटनाक्रम 7 दिसंबर का बताया जा रहा है। सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पत्नी यानिका ने बीच बचाव किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को पीटा, जिसमें उसका कान का पर्दा फट गया। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago