Categories: भारत

देश के कई राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हिमालय की तलहटी में मानसून हवाओं का एक क्षेत्र बन रहा है। जबकि पश्चिम-बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सिस्टम बन रहा है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से आने वाले दो से तीन दिनों में देश के पूर्वी और मध्य भारत स्थित कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में अगले 5 दिन हो सकती है तेज बारिश

आईएमडी ने कहा है कि केरल, अंडमान और निकोबार में अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। जबकि दिल्ली, राजस्थान, यूपी में अभी तेज उमस बनी रहेगी। तापमान भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। 

इन राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इनके अलावा केरल, अंडमान, निकोबार, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित कई हिस्सों पर भी आज मध्यम या तेज बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago