Categories: भारत

पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान आरंभ हो चुका है। एक ही चरण में 22 जिलों के वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही बंगाल में हिंसा बरकरार है। चुनाव के बीच मतदान केंद्र पर उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई। इस बेलगाम हिंसा के कारण लोग दहशत में हैं। वहीं बासुदेबपुर में राज्यपाल सीवी आनंद बोस को भी उम्मीदवारों ने मतदान केंद्र पर जाने से रोक दिया। उम्मीदवारों ने राज्यपाल से बात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद जिले में झड़प देखने को मिली। मतदान शुरू होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ भगाया। वहीं पुलिस ने घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मुर्शिदाबाद में लगातर मतादान जारी हैं। मतदान केंद्र पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। मतदान प्रकिया के बाद 11 जुलाई को सभी प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। वहीं चुनाव के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आमजन से शांति बनाएं रखने की अपील की जा रही हैँ। चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी हैं। चुनाव से एक दिन पहले भी कूचबिहार गोलियों की अवाज से सहम गया। मतदान शुरू होने के बाद भी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में ग्रामवासियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया हैं।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

18 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago