Categories: भारत

क्या होता है Halal Certificate और कौन देता है, जानिए

जयपुर। Halal Certificate वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर अब जल्द ही बैन लगाया जा सकता है। यह बैन यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगाने जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ संस्थाएं हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर पर अवैध बिजनेस कर रही है। खुद मुख्यमंत्री ने हलाल सर्टिफिकेट के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की है। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में कुछ कंपनियां हलाल सर्टिफिकेशन के नाम गोरखधंधा कर रही है।यहां पर हलाल प्रोडक्ट्स में चीनी, नमकीन, मसाले, कपड़ा और साबुन को भी शामिल किया जा रहा था। 

Halal Certificate में फर्जीवाड़ा

उत्तरप्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर घपला करने वालों पर लेना शुरू कर दिया है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में इसको लेकर शिकायत दी गई है जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। इस FIR में हलाल सर्टिफाइड करने वाली संस्था का नाम भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें उन संस्थाओं के नाम भी शामिल हैं जो हलाल सर्टिफिकेशन जारी करते हैं। इसको लेकर जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट पर FIR की गई है। इतना ही नहीं बल्कि हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया पर भी केस दर्ज किया गया है।

क्या होता है Halal Certificate

आपको बता दें कि बता दें कि नॉन वेज प्रोडक्ट के लिए हलाल सर्टिफिकेट दिया जाता है। साल 1993 तक केवल मीट उत्पादों पर ही हलाल सर्टिफिकेट दिया जाता था। परंतु बाद में ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाओं आदि पर भी इसे लागू कर दिया गया। हलाल का मतलब ये होता है कि कोई भी वो प्रोडक्ट जो इस्लामी कानून के तहत बनाया जाता है।

Halal Certificate कौन देता है

इस्लामिक कानून वाले देशों में इस्लामिक संगठन द्वारा Halal Certificate दिया जाता है। भारत में ऐसी लगभग 12 कंपनियां ये सर्टिफिकेट देती हैं। यह इस्लामी कानूनों के अनुसार सर्टिफिकेशन होता है। भारत में हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलाल सर्टिफिकेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जमीयत उलमा-ए-हिंद और जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट हलाल सर्टिफिकेट देते हैं।

क्या होती है Halal Certificate की जरूरत

आपको यह भी बता दें कि उत्पादों पर Halal Certificate होने के बाद इस्लामिक देशों में इन प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट करना आसान हो जाता है। दुनिया के कई इस्लामिक देशों में केवल Halal Products बेचने की ही अनुमति है। यह भी बता दें कि दुनियाभर के फूड मार्केट का लगभग 19% हलाल प्रोडक्ट्स हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

14 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

15 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

17 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

17 घंटे ago