12 जनवरी 2023 को भले ही हम सबने दीपावली मना ली है, लेकिन असली दीपावली तो 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में होने जा रही है। जहां लाखों की संख्या में रामभक्त 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Lala Pran Pratishtha) के साक्षी बनेंगे। आरएसएस चीफ मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने इस मौके पर आज अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) का मतलब सबको समझाया है। रविवार 21 जनवरी को मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) का मराठी भाषा में एक लेख प्रकाशित हुआ है। इसमें उन्होंने पिछले 1500 साल में भारत पर हुए कई आक्रमणों की बात की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर जो भारत पर हुए हमलों ने भारतीय समाज को तोड़ने का काम किया। इस दौरान भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने अयोध्या का मतलब (Meaning of Ayodhya) भी बताया।
यह भी पढ़ें:राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए तातवासी, आदिवासी, द्वीपवासी प्रमुख, जानिए कौन होते हैं ’तातवासी’
RSS के सरसंघ चालक भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने अपने आर्टिकल में बताया कि अयोध्या के मायने या अयोध्या का अर्थ (Meaning of Ayodhya) है जहां युद्ध न हो, मतलब ऐसा स्थान जहां किसी भी प्रकार का संघर्ष न हो। भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि अयोध्या का पुनर्निर्माण (Ram Lala Pran Pratishtha) आज की ज़रूरत है और हम सभी का परम कर्तव्य भी है। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Ayodhya) राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि हमें आपस में मिलजुलकर भाईचारे के साथ भारत को आगे बढ़ाना होगा। हमें श्रीराम के बताये रास्ते पर चलना होगा। जीवन में सत्यनिष्ठा, बल और पराक्रम के साथ क्षमा, दया और नम्रता धारण करनी होगी। धार्मिक कट्टरता को केवल श्रीराम (Ram Mandir Ayodhya) के बताये पथ पर चलकर ही हराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:तैरने वाले पत्थरों के दर्शन यहां होंगे, साक्षात श्रीराम की मौजूदगी का होगा एहसास
भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने लिखा कि बाहर से आये अंग्रेजों ने न केवल भारत पर राज किया बल्कि हिंदू मुस्लिम (Hindu-Muslim) को आपस में लड़ाकर हमारे यहां की अकूत संपदा पर कब्जा कर लिया। उन्होंने लिखा कि अखंड भारत में सभी धर्मों के लोग शांति से रहेंगे। कुछ लोग धार्मिक उन्माद फैलाकर सनातन को बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं। लेकिन राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Ayodhya) समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा। तुष्टीकरण (Hindu-Muslim) की नीति की वजह से ही अब तक देश की दुर्दशा हुई है। लेकिन अब भारत जाग चुका है।
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…