भाजपा ने आज छत्तीसगढ़ में हुई विधायकों की बैठक में राज्य के नए सीएम पद के लिए विष्णु देव साय (Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) के नाम की घोषणा कर दी है। वह लंबे समय से राजनीति में हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेता माने जाते हैं।
विष्णु देव साय ने ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरूआत मध्यप्रदेश से की थी। वह कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वह यहां पर 1990 से 1998 के दौरान विधायक चुने गए। इसके बाद वह 13वीं लोकसभा में सांसद चुने गए। वर्ष 2000 में वह केन्द्र सरकार में कृषि मंत्रालय में कमेटी के मेंबर बनाए गए।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्ष 2000 से लगातार अब तक चार बार सांसद रह चुके हैं। इस दौरान वह कई मंत्रालय कमेटियों के मेंबर बनाए गए हैं। वर्ष 2014 में केन्द्र में आई मोदी सरकार में वह श्रम रोजगार, खान एवं इस्पात राज्य मंत्री भी बनाए गए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले विष्णु देव साय राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। वह आदिवासी समुदाय से भी आते हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…