लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Ratan Tata-1
Ratan Tata News : मुंबई। भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन थे। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों ने अपने बिजनेस को कई गुना तक बढ़ा दिया है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि रतन टाटा के जाने के बाद अब उनकी इस विरासत को कौन संभालेगा। हांलाकि एन चंद्रशेखर टाटा संस के चेयरमैन है। लेकिन टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा थे। हालांकि यह तो वक्त ही बतायेगा कि टाटा ग्रुप की कमान कौन संभालेगा।
यहां भी पढ़ें:- राजस्थान में नए जिलों पर केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, इन जिलों पर गिर सकती है गाज!
टाटा की परोपकारी संस्थाएं हैं जो 13 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू वाले टाटा ग्रुप को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) ने मृत्यु से पहले उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया। विशेष रूप से सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट, टाटा संस के प्राइमरी शेयरहोल्डर्स हैं। जो कंपनी के लगभग 52% के मालिक हैं। ट्रस्टी अब नया चेयरमैन चुनेंगे, लेकिन रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत दावेदार है। बता दें कि नवल और सिमोन टाटा के बेटे नोएल ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं।
टाटा के बच्चे लिआह, माया और नेविल अन्य प्रोफेशनल्स की तरह कंपनी में काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी लिआह टाटा ने स्पेन से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। छोटी बेटी माया टाटा ने ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी टाटा कैपिटल में एनालिस्ट के तौर पर जॉइन किया था। जबकि उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की। बता दें कि टाटा ग्रुप की स्थापना जमशेदजी टाटा ने 1868 में की थी। यह भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है। 10 अलग-अलग बिजनेस में इसकी 30 कंपनियां दुनिया की 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है। वर्तमान में एन चंद्रशेखरन इसके चेयरमैन हैं। (Ratan Tata) टाटा संस टाटा कंपनियों की प्रींसिपल इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और प्रमोटर है।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…