Categories: भारत

अमीर क्यों भारत की धरती छोड़कर बस रहे हैं विदेशी जमीं पर

अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में तरक्की के लिए तो बहुत से लोग जाते हैं। लेकिन जो लोग सक्सेस का स्वाद चख चुके हैं, वे भी देश को छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। यह किसी दूसरे देश का ही नहीं भारत का भी हाल है। यहां सबसे अमीरों की गिनती में आने वाले लोग देश छोड़कर विदेशों में बस रहे हैं। यह नहीं है कि ऐसा जिन देशों में हो रहा है, उनमें भारत ही अकेला है। भारत के साथ इन देशों की गिनती में चीन और ब्रिटेन भी शामिल हैं।  
एक रिपोर्ट की मानें तो भारत से पिछले साल ही करीब 7500 धन्ना सेठ देश को छोड़ चुके हैं। वे देश को छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस गए। यही नहीं आने वाले सालों में इनकी गिनती और बढ़ने वाली है। इस साल भी यह गिनती 6500 के पार जाने की संभावना है। जिससे साबित हो रहा है देश छोड़ने वालों में अमीरों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। 

कमजोर होगी अर्थव्यवस्था
अमीरों की गिनती में बड़े बिजनेस मैन और कुछ अन्य लोग शामिल होते हैं। जो सरकार को बड़ी संख्या में टेक्स पे करते हैं। उनके बिजनेस से यहां के युवाओं को नौकरी भी मिलती है। यही नहीं इससे बाजार की ग्रोथ रेट भी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में यह लोग देश को छोड़ते हैं तो अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा। जो देश के लिए चिंता का विषय है। 

क्यों हो रहा है ऐसा
देश से अमीरों के जाने का एक कारण पिछले समय से उनका कर्जे में डूबना भी देखा जा रहा है। जिससे उनपर सरकारी कार्रवाई भी की जा सकती है। यही नहीं उनका कई बार समय पर टैक्स पे न करना या किसी गैरकानूनी मामले में जुड़ना भी कारण हो सकता है। जिससे उन्हें देश को छोड़ना ज्यादा सही लगता है।  
 

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

15 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

3 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

5 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

6 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago