Categories: भारत

World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस 2024 से जुड़े हर सवाल का जवाब, यहां पढ़ें

जयपुर। आज 10 सितंबर 2024 को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जा रहा है। हिंदी भषा के प्रचार प्रसार के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। आपको जानकर गर्व होगा कि हिंदी दुनिया में बोली जाने वाली पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2006 में प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाने का ऐलान किया था। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व हिंदी दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

 

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस को अलग-अलग थीम में मनाया जाता है। इस दिन हिंदी भाषियों के योगदान का सम्मान करने, भाषा के महत्व को समझने और लोगों को इसके महत्व के बारे में लोगों का बताने के लिए इस खास दिन को मनाया जाता है। हिंदी बोलने वाले सभी लोगों को मिलकर इस दिन को खास तरीके से मनाना चाहिए युवा पीढ़ी को इसके महत्व के बारे में पता चले।

 

यह भी पढ़ें : World Hindi Day Wishes: विश्व हिंदी दिवस पर ऐसे मैसेजेस से दें शुभकामाएं

 

10 जनवरी को क्या मनाया जाता है?

वहीं हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। दोनों दिनों का मकसद हिन्दी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसे बढ़ावा देना है।

 

विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत किसने की?

दुनिया का पहला विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आदेश पर मनाया गया था। विश्व हिंदी दिवस हिंदी को सार्वभौमिक भाषा के रूप में मान्यता देने का एक अवसर है।

 

यह भी पढ़ें : Top 10 Morning News India 10 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

विश्व हिन्दी दिवस 2024 की थीम

हर साल हिंदी दिवस अलग-अलग थीम पर बनाया जाता है। अगर इस साल की थीम की बात करें इस साल विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर केंद्रित रहेगा। 

 

भारत में हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब दिया गया?

हिन्दी को संविधान सभा ने 14 सितम्बर, 1949 को राजभाषा के रूप में अंगीकार किया था इसी वजह से भारतवर्ष में प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

हिंदी भाषा की लिपि का नाम क्या है?

देवनागरी लिपि, जिसमें 14 स्वर और 33 व्यञ्जन सहित 47 प्राथमिक वर्ण हैं, दुनिया में चौथी सबसे व्यापक रूप से अपनाई जाने वाली लेखन प्रणाली है, जिसका उपयोग 120 से अधिक भाषाओं के लिए किया जा रहा है।

 

हिंदी भाषा में कितने स्वर और व्यंजन होते हैं?

भारत सरकार की सहमति के अनुसार मानक हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर और 35 व्यंजन हैं। हालाँकि, पारंपरिक हिंदी वर्णमाला 13 स्वरों और 33 व्यंजनों से बनी मानी जाती है।

 

हिंदी दिवस की शुरुआत किसने की?

भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया जो तब से जारी है और पूरे देश में विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों में मनाया जाता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

2 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

3 दिन ago