Categories: भारत

World Hindi Day 2024 Theme: इसबार ये है विश्व हिन्दी दिवस की थीम

जयपुर। World Hindi Day 2024 Theme : भारत एक ऐसा देश है जहां अनेकों भाषाएं बोली जाती है, लेकिन हिंदी ऐसी भाषा है जो अधिकतर भारतीयों द्वारा बोली जाती है। हिंदी दुनिया की पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत में राजभाषा और आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी को ही पहचाना जाता है ऐसे में विश्व हिंदी दिवस (Viswa Hindi Diwas) मनाकर इसें और मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। इस विश्व हिंदी दिवस की थीम (World Hindi Day Theme) हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर केंद्रित है।

 

यह भी पढ़ें : World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस 2024 से जुड़े हर सवाल का जवाब, यहां पढ़ें

 

करोड़ों लोग बोलते हैं हिंदी भाषा

हिंदी भाषा (Hindi Language) की बात करें तो आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली 5 भाषाओं में से एक है। दुनियाभर के करोड़ों लोग आज हिंदी भाषा बोलते हैं। आपको बता दें कि दक्षिणी प्रशांत महासागर स्थित फिजी द्वीप पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। विश्व आर्थिक मंच के आंकड़ों के मुताबिक हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं और पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है। वर्ष 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में बच्चा, बड़ा दिन, अच्छा, सूर्य नमस्कार जैसे शब्द जोड़े गए हैं। इससें यह साबित होता है कि हिंदी भाषा अब विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो रही है।

 

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के इतिहास की बात करें तो दुनिया में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में सेलिब्रेट किया था। इस सम्मेलन में विश्व के 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके पीछे का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी भाषा का प्रसार करना था। नागपुर में हिंदी दिवस के आयोजन के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के सानिध्य में आयोजित किया गया। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 को घोषणा की थी कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। उसी दिन से विश्व हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

 

यह भी पढ़ें : World Hindi Day Wishes: विश्व हिंदी दिवस पर ऐसे मैसेजेस से दें शुभकामाएं

 

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम

प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस की थीम होती है। ​विश्व हिंदी दिवस 2024 (World Hindi Day 2024 Theme) की बात करें तो इस साल विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर केंद्रित है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

21 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago