पिछले दिनों दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई लोगों को घर छोड़कर शेल्टर होम का सहारा लेना पड़ा। मुसीबतों से गुजरने के बाद कुछ रहात मिली ही थी कि फिर से यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के करीब पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली में पुराना लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर पहुंच गया है।
हिमाचल में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने की आशंका
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में बारिश के कारण ही दिल्ली की यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले तीन दिन से यमुना का वाटर लेवल 205.33 मीटर के आसपास बना हुआ था जो कि रविवार को 205.81 मीटर पहुंच गया। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक यह जलस्तर 206 के ऊपर पहुंच सकता है।
सिंधिया परिवार को गद्दार बताने पर ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से आई थी बाढ़
हथिनी कुंड से 13 जुलाई के बाद से प्रति घंटे एक लाख क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी की जा रही है। 22 जुलाई की सुबह नौ बजे सर्वाधिक 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 11 जुलाई को 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से दिल्ली के पुराना लोहा पुल के पास यमुना नदी का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर तक पहुंच गया और राजधानी के छह जिले में बाढ़ में डूब गए थे।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…