Categories: भारत

राजस्थान, यूपी सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट, दिल्लीवासियों की चिंता फिर से बढ़ी

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। शनिवार शाम से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की सुबह तेज बारिश और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं IMD ने अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश के लिए 17 जुलाई तक के लिए और उत्तराखंड में 18 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

 

दिल्ली में शनिवार को हुई 11 मिमी बारिश

दिल्ली में शनिवार की शाम को हुई बारिश ने फिर से दिल्लीवासियों के दिल की धड़कन को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात को तीन घंटे में 11 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को भी बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुना नदी का वाटर लेवल कम हुआ। रात 10 बजे यमुना नदी का जलस्तर घटकर 206.87 मीटर पर आ गया। लेकिन फिर से बारिश होने से यमुना का वाटर लेवल बढ़ने की संभावना है। 

 

चंद्रयान -3 की पहली ऑर्बिट रेजिंग की प्रोसेस सफलतापूर्वक हुई पूरी, 4 और बाकी

 

अगले 2-3 घंटों के दौरान शिमला जिले और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। IMD के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्यम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago