राजधानी दिल्ली में एक महिला की गोली माकर हत्या करने वाले व्यक्ति ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। इस महिला के 3 बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे। जानकारी के मुताबिक यह घटना दिल्ली के डाबरी इलाके की है। पुलिस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है।
दिल्ली के डाबरी इलाके में एक महिला की कनपटी से गोली मारकर हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक 42 साल की रेणु गोयल को आशीष ने उसके घर के पास ही कनपटी पर गोली मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर पैदल ही आया था। वह रेणु को गोली मारकर तुरंत वहां से भाग निकला। पुलिस ने रेणु का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रेणु वैशाली में अपने परिवार के साथ रहती है। वो एक हाउसवाइफ थी।
पहले से एक-दूसरे से थी पहचान
मीडिया जानकारी के मुताबिक रेणु और आशीष पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। इन दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले एक जिम में हुई थी। रेणु के पति का प्रॉपर्टी का काम है। उसके 3 बच्चे भी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर की थी। आशीष के घर पहुंचकर पुलिस ने वहां देखा तो हैरान हो गई। आशीष घर की टेरेस पर मरा हुआ पड़ा था। उसने घर की छत पर खुद को तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आशीष की उम्र 23 साल की थी।
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…